जब भी स्टाइलिंग की बात होती है तो सबसे पहले महिलाओं में मन में यही आता है कि वह किस कलर का चयन करें। दरसअल, किसी भी कपड़े की खूबसूरती उसके कलर पर काफी हद तक निर्भर करती हैं। कई बार आप सिंगल कलर पहनती होंगी लेकिन जब बात कलर कॉम्बिनेशन की होती है तो महिलाओं की उलझन और भी अधिक बढ़ जाती है। जरूरी नहीं है कि आप अपने कपड़ों के साथ सिर्फ ब्लैक, ब्लू या व्हाइट को ही पेयर करें।
अगर आप सच में एक डिफरेंट, स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक पाना चाहती हैं तो जरूरी है कि आप अपने कपड़ों के कलर कॉम्बिनेशन पर भी फोकस करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं, जिसे पहनकर आप भी अपने स्टाइल को एन्हॉन्स कर सकती हैं-
इसे भी पढ़ें: समय के साथ इस तरह बदलें अपना फैशन स्टेटमेंट, लोग कहेंगे डीवा
व्हाइट एंड सिल्वर कलर कॉम्बिनेशन इस साल काफी ट्रेंड कई बॉलीवुड दीवाज इस कलर कॉम्बिनेशन को पहन चुकी हैं। इसे कलर कॉम्बिनेशन को आप शर्ट से लेकर स्कर्ट या पैंट आदि में आसानी से पहनकर एक यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने इस कलर कॉम्बिनेशन को पहना था, वहीं फैशनिस्ता मानी जाने वाली सोनम कपूर भी अपने बर्थडे पर इसी कलर कॉम्बिनेशन में नजर आई थी।
येलो व ग्रीन का कलर कॉम्बिनेशन एक ऐसा मैच है, जिसे आप इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर में बेहद आसानी से पहन सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार, येलो व ग्रीन के अलग-अलग शेड्स को चुन सकती हैं और थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। इस लुक में भी शिल्पा शेट्टी ने येलो व ग्रीन कलर की साड़ी को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है।
व्हाइट व ऑरेंज कलर को अगर एक साथ टीमअप करके पहना जाए तो यह देखने में बेहद अच्छा लगता है। जरूरी नहीं है कि आप इन दो कलर्स को अलग-अलग तरह से पहनें। आप इस कलर कॉम्बिनेशन को प्रियंका की तरह एक ही ड्रेस में शामिल कर सकती हैं।
ब्लैक के साथ व्हाइट का कॉम्बिनेशन तो सदाबहार रहा है, लेकिन अगर आप अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो व्हाइट व ब्लैक के साथ पिंक को भी एड करके देखें। यह लुक देखने में काफी अच्छा लगता है। इस लुक में भी कृति सेनन ने व्हाइट एंड ब्लैक के साथ पिंक कलर को बेहद खूबसूरती के साथ शामिल किया है।
इसे भी पढ़ें: हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल
व्हाइट एंड येलो कलर को जब एक साथ पहना जाता है तो यह देखने में काफी अच्छा लगता है। जरूरी नहीं है कि आप इसे टॉप व जींस के साथ ही पहनें। यह कलर कॉम्बिनेशन सूट से लेकर साड़ी तक में भी बेझिझक पहना जा सकता है। इस लुक में काजोल ने इस कलर कॉम्बिनेशन को केजुअली कैरी किया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।