herzindagi
pencil heels designs for night party

Pencil Heel Designs: Party में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये पेंसिल हील्स डिजाइन, क्लासी हो जाएगा आपका लुक

कई बार आपकी ड्रेस चाहे कितनी भी अच्छी हो, अगर सैंडल्स सुंदर नहीं लगती, तो आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। हील्स का आपके लुक को क्रिएट करने में बहुत बड़ा योगदान होता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 17:02 IST

पार्टी वियर हिल्स सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको अपनी ड्रेस का चयन पहले करना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हिल्स अगर अच्छी नहीं हुई, तो यह आपकी ड्रेस का लुक बिगाड़ भी सकती है। आजकल महिलाओं को आउटफिट चुनना जितना जरूरी लगता है, उतना ही हील्स के चयन में भी समय लगता है। कई बार परफेक्ट ड्रेस पहनने के बाद भी लुक अधूरा लगने लगता है और इसकी सबसे बड़ी वजह गलत सैंडल या हिल्स होती है। अगर आपने सही फुटवियर चुन लिया, तो आपकी सस्ती और सिंपल ड्रेस भी क्लासी लगने लगती है। इसका रीजन यह है कि हील्स पहनने पर आपके चलने का स्टाइल भी अपने आप बदल जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ यूनिक पेंसिल हिल्स डिजाइन बताएंगे।

रिबन पेसिंल हिल्स डिजाइन (Ribbon Pencil Heels Design)

इस तरह की सैंडल आपको चलने में कंफर्टेबल लगेगी, क्योंकि इसमें रिबन बांधकर आप सैंडल को अपने हिसाब से फिट कर लेते हैं। इस तरह की हिल्स आपके पैरों को स्लिम और स्टाइलिश लुक देती हैं।

  • इस तरह की हील्स में आपके पैर लंबे और शेप में लगते हैं।
  • वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स में रिबन हील्स चल जाती हैं।
  • किन कपड़ों के साथ अच्छी लगेगी- शिमरी या बॉडीकॉन ड्रेस, कॉकटेल गाउन शॉर्ट, मिडी ड्रेसेज और साड़ी के साथ भी जचेगी।

ribbon heels

image credit- dunelondon.com/pinterest

स्ट्रैपी पेंसिल हील्स (Strappy Pencil Heels)

इस तरह की हिल्स को महिलाएं सबसे ज्यादा कंफर्टेबल मानती हैं। यह आउटफिट को भी ग्लैमरस टच देती हैं। बॉडीकॉन और नाइट पार्टी ड्रेसेज में आप इसे पहन सकती हैं। लॉन्ग या फ्लोई गाउन के साथ भी इस तरह की हील्स जचती हैं। हालांकि, अगर आप घुटनों तक की ड्रेस में स्ट्रैपी हील्स पहनती हैं, तो पैर ज्यादा हाईलाइट होते हैं। ध्यान रखें कि आप पतली स्ट्रेप वाली हील्स ही लें, क्योंकि यह पैरों को लंबा और टोन्ड लुक देती है।

  • ध्यान रखें- पहली बार पहन रही हैं तो बहुत हाई पेंसिल हील न लें और सॉफ्ट इनसोल वाली हील्स चुनें।

इसे भी पढ़ें- Leather Boots Design For Women: नए साल की पार्टी में स्लिट कट ड्रेसिस के साथ स्टाइल करें ये बूट्स, ट्राई करें ये ट्रेंडी डिजाइन

Strappy Pencil Heelss

image credit- mayyourfashion.com/pinterest

क्लोज्ड टू पेंसिल हील्स

इस तरह की हील्स में आगे से जूती डिजाइन होता है। इसमें सामने से आपके पैर बंद रहते हैं। कई लोगों को उंगलियां दिखाना नहीं पसंद होता है, उनके लिए इस तरह की हील्स बेस्ट है। पार्टी लुक को क्लासी बनाने के लिए यह बेस्ट है। इसमें बंद टो होने से लुक बहुत सॉफिस्टिकेटेड लगता है। नाइट पार्टी, डिनर डेट और कॉकटेल पार्टी में महिलाएं इस तरह की हील्स कैरी करती हैं।

heels designs for night party

हाई रिबन पेंसिल हील्स

महिलाओं को रिबन पेंसिल हील्स स्टाइल की वजह से बहुत ज्यादा पसंद आती है। इसमें आपके पैर और भी सुंदर लगते हैं और फोकस ज्यादा होता है, जो आपके लुक और भी क्लासी बनाता है। इस तरह की हील्स में रिबन, बो या टाई-अप स्ट्रैप दिया होता है। इस तरह की सैंडल में रिबन एंकल की जगह ऊपर की तरफ बांधा जाता है। रोमांटिक और ग्रेसफुल स्टाइल पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

इसे भी पढे़ं- पार्टी में बिखेरना है हुस्न का जलवा? ट्राई करें ये लेटेस्ट शॉर्ट स्कर्ट लुक्स

pencil heels designs for night partys

image credit- vdcoo.com/pinterest

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- SELFIEE/amazone, Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।