Jewellery Designs: शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में हर कोई लहंगा वियर करना सबसे ज्यादा पसंद करता है। इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए जरूरी है कि आप अच्छे डिजाइन की ज्वेलरी वियर करें तभी आपका लुक और ज्यादा सुंदर नजर आएगा। इस बार लहंगे के साथ गोल्ड या स्टोन वर्क ज्वेलरी की जगह ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी वियर करें। आजकल इसका ट्रेंड सबसे ज्यादा है और स्टाइल करने के बाद ये काफी अच्छी लगती है। चलिए देखते हैं किस तरह के डिजाइन वाली ज्वेलरी सेट को आप वियर कर सकती हैं।
हैवी नेकलेस सेट
अगर आपके लहंगे के ब्लाउज की नेकलाइन डीप है तो इसके साथ आप इस तरह के हैवी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे में हैवी वर्क मिलेगा। साथ में नीचे की तरफ घुंघरु मिलेंगे। इससे नेकलेस सेट और क्लासी लगेगा। आप इसे डार्क कलर लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ऑप्शन में इसके साथ मांग टीका वियर कर सकती हैं।
मीनाकारी वर्क ज्वेलरी सेट
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट के साथ मीनाकारी वर्क ज्वेलरी सेट भी आजकल मिलने लगे हैं। आप इसे भी अपने लहंगे साथ वियर (मल्टी लेयर नेकलेस) कर सकती हैं। इस तरीके के सेट बांधनी प्रिंट लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आपको लॉन्ग इयररिंग्स और चोकर नेकलेस मिल जाएगा। मार्केट से खरीदने पर इस तरह के सेट आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Pearl Jewellery Design Ideas: ज्वेलरी का रखती हैं शौक तो ट्राई करें पर्ल नेकलेस के ये ट्रेंडी डिजाइन
ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस सेट
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन और ऑप्शन मिल जाएंगे। आप इसमें रेड और पिंक कलर (ज्वेलरी सेट) वाले डिजाइन को खरीद सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आपको स्क्वेयर या फिर गोल शेड में सेट मिल जाएगा। आप चाहे तो सेट से मैचिंग मांग टीका मिल जाएगा। लहंगे के साथ आप इसे वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर इस तरीके के सेट आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: दिखना है खूबसूरत तो व्हाइट कलर की ज्वेलरी के ये डिजाइन करें ट्राई
इन ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट को लहंगे के साथ वियर करें और लुक को कंप्लीट करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों