हम जब भी अपने लिए ज्वेलरी शॉपिंग करने जाते हैं तो सबसे पहले उसके डिजाइन पर ध्यान देते हैं ताकि वो एक जैसे दो डिजाइन हमारे पास न आ जाए। लेकिन अगर आप वही पुराने डिजाइन और कलर से बोर आ गई हैं तो इसके लिए आप अपने ज्वेलरी डिजाइन में कुछ यूनिक कलर को ट्राई कर सकती हैं। इसकी वजह से आपका लुक पूरी तरीके से चेंज हो जाएगा। इस बार आप व्हाइट कलर की ज्वेलरी खरीदें। इस तरह की ज्वेलरी में आप अलग-अलग तरीके के डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे हर ज्यादातर हर कलर के साथ स्टाइल किया जा सकता हैं। चलिए देखते हैं कौन सी व्हाइट ज्वेलरी आप स्टाइल कर सकती हैं।
व्हाइट चोकर नेकलेस
अगर आपको चोकर नेकलेस पहनना पसंद है तो इसके लिए आप व्हाइट कलर को चूज कर सकती हैंय़ इसमें आपको बीच वियर नेकलेस मिल जाएगा। इसे आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह के इयररिंग्स को भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा। इसकी खास बात ये है कि इस तरह के डिजाइन में आपको कोई और कलर आसानी से नहीं मिलेगा। इसलिए इसे खरीदें और अपने आउटफिट के साथ मैच करके स्टाइल करें।
व्हाइट कलर चेन नेकलेस
कई सारे अलग-अलग तरह के नेकलेस डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने आउटफिट लुक के साथ मैच करके स्टाइल कर सकती हैं। इस बार व्हाइट कलर चेन नेकलेस (नेकलेस डिजाइन ट्रेंडी लुक) को ट्राई करें। ये भी काफी क्लासी लगते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि इसको आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसकी जगह पर आप फ्लोरल व्हाइट कलर पैंटेंड को स्टाइल भी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिसे आप 200 से 250 की रेंज में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब
व्हाइट कुंदन चांद बालियां
अगर आपको कानों में अलग-अलग तरह के इयररिंग्स पहनना पसंद है तो इसके लिए आप व्हाइट कुंदन चांद बालियों (चांद बालियों के ट्रेंडी डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। ये फेस्टिवल डे के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की बालियों के साथ आपको कोई और ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है। आप इसे साड़ी, सूट और लहंगे हर किसी के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले इयररिंग्स ऑनलाइन काफी अच्छे मिलेंगे।
व्हाइट पर्ल मांग टीका
कई लड़कियां होती हैं जिन्हें मांग टीका पहनना पसंद होता है ऐसे में अगर आप भी इसे स्टाइल करना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप व्हाइट पर्ल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आपको पूरी ज्वेलरी को व्हाइट कलर में खरीदना पड़ेगा। तभी ये आपके लुक को कंप्लीस करेगा। इस तरह के मांग टीका को आप सिल्वर कलर ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कानों में पहनेंगी इयर कफ इयररिंग्स तो दिखेंगी आकर्षक
आप भी ट्राई करें व्हाइट कलर ज्वेलरी डिजाइन ये दिखने में काफी अच्छी लगती हैं साथ ही इसे ट्राई करके आप कुछ यूनिक लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों