वॉर्डरोब में रखी पुरानी हैवी कुर्ती, जिसे आप पहनते-पहनते बोर हो चुकी हैं मगर उसे किसी को दे नहीं सकती हैं क्यों कि वह अभी भी नई सी लगती है और आपकी फेवरेट भी है। ऐसे में वॉर्डरोब में उसे रखने से क्या फायदा है। आप अपनी पुरानी हैवी कुर्ती को रीयूज कर सकती हैं और उससे अलग तरह के आउटफिट्स भी बना सकती हैं।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन आइडियाज देंगे, जिससे आपकी महंगी पुरानी कुर्ती को नया लुक भी मिल जाएगा और आपका एक नया आउटफिट भी तैयार हो जाएगा।
अगर आपके पास हैवी कुर्ती है तो आप उसके टॉप को कुर्ते से अलग करके, लहंगे के साथ डिजाइनर चोली बना सकती हैं। इस चोली को आप साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। कुर्ती से तैयार चोली की बैक को आप अपने हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप मिक्स एंड मैच करने के लिए कुर्ती के साथ यदि मैचिंग दुपट्टा है तो आप उसे भी कैरी कर सकती हैं।
अगर आपके पास लॉन्ग अनारकली कुर्ती है, तो आप उससे फ्लोर लेंथ ड्रेस तैयार करवा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी कुर्ती में केन या फिर हैवी लाइनिंग जुड़वा सकती हैं। ऐसा करने से अपकी कुर्ती में वजन और घेर आ जाएगा।
अगर आपके पास लॉन्ग अनारकली कुर्ती है, तो आप उससे डिजाइनर स्कर्ट तैयार करवा सकती हैं। इसके लिए आपको स्कर्ट में अस्तर लगवाना पड़ेगा। साथ ही आपको उस स्कर्ट के साथ कुर्ती और दुपट्टा भी कैरी करना चाहिए। इसके लिए आप कुर्ती किसी सॉलिड कलर से तैयार करवा लीजिए और दुपट्टा आप कुर्ती के साथ वाला ही यूज कर सकती हैं।
आजकल पेपलम टॉप का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आप इसे स्कर्ट, लहंगे या साड़ी किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर आपके पास शॅर्ट अनारकली कुर्ती है, तो आप उससे इस तरह की कुर्ती को तैयार करा सकती हैं।
लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती है तो आप उसे बीच से डिवाड करके डिजाइन श्रग तैयार करवा सकती हैं। या फिर आप किसी स्लीवलेस कुर्ती के साथ पहनने के लिए उसकी जैकेट भी तैयार करा सकती हैं। इसके लिए आपको अंडर की स्लीवलेस कुर्ती के कलर का ध्यान रखना पड़ेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आप और किन विषयों पर जानकारी पाना चाहते हैं, हमें कमेंट करके बताएं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।