अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं रोजाना बदलते इस दौर में कई बार हम अपने लिए सही कलर नहीं ढूंढ पाते हैं और कंफ्यूज होकर रह जाते हैं। बात अगर शादी की करें तो यह दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को भी काफी तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं।
आजकल की बात करें तो ब्राइडल लहंगे के लिए ऑफ व्हाइट कलर को काफी पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं ऑफ व्हाइट कलर के ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स।
पर्ल वर्क लहंगा
View this post on Instagram
मोतियों से बने इस खूबसूरत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 4000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप गोल्डन कलर की कुंदन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।इसे भी पढ़ें :पर्ल डिजाइन आउटफिट्स के लेटेस्ट डिजाइंस हैं काफी गॉर्जियस, आप भी कर सकती हैं ट्राई
सिल्वर वर्क के साथ
View this post on Instagram
वहीं अगर आप सिल्वर कलर को पसंद करती हैं तो इस तरह के नेट के दुपट्टे वाले लहंगे को आप स्टाइल कर सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल ने डिजाइन किया है। इस पैटर्न का मिलता-जुलता फ्लोरल लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप एमराल्ड ग्रीन स्टोन वाली आर्टिफिशियल डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।इसे भी पढ़ें :ट्रेडिशनल लुक्स में बेहद खूबसूरत दिखती हैं जेनिफर विंगेट
फिशटेल लहंगा
View this post on Instagram
इस खूबसूरत टेल लहंगा स्कर्ट और ब्लाउज को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप कानों में पर्ल स्टड इयररिंग्स को स्टाइल कर सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।
अगर आपको ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों