टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं जो हिट हुए हैं। इसी से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन कई लड़कियां है जो उनके फैशन सेंस को फॉलो करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वेस्टर्न आउटफिट के साथ-साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में भी कमाल लगती हैं।
उनके ड्रेसिंग सेस की जितनी भी तारीफ करें कम है। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश लुक वायरल होते रहते हैं। चलिए देखते हैं इनके स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक्स को स्टाइल करने के टिप्स।
गर्मियों में व्हाइट और बेज कलर बेस्ट होते हैं। इस कलर के कपड़ों में गर्मी भी कम लगती है। जेनिफर विंगेट ने तरह के लुक की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसको बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इसके साथ जेनिफर ने चोकर सेट और सिंपल मेकअप अप्लाई किया हुआ है। अगर आपको ये सूट पसंद आया है तो इसे आप भी ऑनलाइन जाकर इसके ऑप्शन सर्च कर सकती हैं।
टिप्स: इस तरह के सूट के साथ आप स्टोन वर्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं। साथ ही बालों में बाउंसी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मीरा राजपूत के कातिलाना लुक्स को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट
पिंक कलर हर लड़की को पहनना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप शादी में जा रही हैं तो इस कलर और डिजाइन का लहंगा आप ट्राई कर सकती हैं जिसे जेनिफर विंगेट ने अपने एक पोस्ट में पहना हुआ है। इस लहंगे को ऋचा जय सिंगनी ने डिजाइन किया है। लहंगे को सिंपल रखा गया है लेकिन इसके ब्लाउज में हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है ताकि इसका लुक हैवी लगे। इसके साथ जेनिफर ने स्टोन वर्क इयरिंग्स पहने हैं और मेकअप को न्यूड रखा हुआ है।
टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ बैंग्लस पहन सकती हैं।
View this post on Instagram
प्रिंटेड साड़ी का ट्रेंड काफी चलन में है। कई सारी महिलाएं इसे ऑफिस, फंक्शन और पार्टी में पहनना पसंद करती हैं। गर्मी में ये काफी कम्फर्टेबल रहती हैं और जल्दी बंध भी जाती है। जेनिफर विंगेट ने भी हैवी प्रिंट की साड़ी लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे उन्होंने प्लेन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है।
कानों नें झूमकी इयररिंग्स और हाथ में अंगूठी के साथ स्टाइल किया है। आप भी इसी तरह साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके ऑप्शन आपको मार्केट में कम दाम पर मिल जाएंगे।
टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ सिंपल चोकर नेकलेस भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कृति सैनन के ग्लैमरस साड़ी अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार
अगर आपको टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक्स और इन लुक्स को रीक्रिएट करने के खास टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।