herzindagi
shloka mehta royal saree look

Nita Ambani V/S Shloka Mehta: इनसे सीखें परफेक्ट साड़ी ड्रेप करना

साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो एक बार आप नीता अंबानी और श्‍लोका मेहता का ये साड़ी लुक जरूर देखें। 
Editorial
Updated:- 2022-06-07, 13:46 IST

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो हर भारतीय महिला को प्रिय है। खासतौर पर कोई तीज-त्यौहार या फिर फैमिली फंक्शन हो तो साड़ी पहनना महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प होता है। इसलिए महिलाएं हमेशा ही साड़ी की नई डिजाइन और ड्रेपिंग स्टाइल तलाशती रहती हैं। अगर आप भी साड़ी लवर हैं और आने वाले किसी बड़े फंक्शन के लिए साड़ी लुक तलाश रही हैं, तो आज हम आपको नीता अंबानी और उनकी बहू श्‍लोका मेहता के लेटेस्ट साड़ी लुक दिखाएंगे, जो उन्होंने राधिका मर्चेंट के क्‍लासिकल डांस शो में कैरी किए हैं। आप इन लुक्स को देखकर साड़ी ड्रेपिंग टिप्‍स ले सकती हैं।

how to drape saree like nita ambani

नीता अंबानी साड़ी लुक

अगर आपकी उम्र 50 प्लस है तो आप नीता अंबानी के साड़ी ड्रेपिंग टिप्‍स लेकर अपनी उम्र से 10 वर्ष छोटी नजर आ सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-

    • नीता अंबानी ने इस फंक्शन के लिए ऑरेंज कलर की साड़ी का चुनाव किया। आपको बता दें कि 50 प्लस महिलाएं यूथफुल लुक पाने के लिए ऑरेंज, डार्क पिंक, डार्क नेवी ब्लू और ब्लैक कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं।
    • साड़ी को नीता ने सिंपल ओपन पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया है। आप भी साड़ी में फ्रंट प्लेट्स के साथ शोल्डर पर ओपन पल्लू ले सकती हैं। वैसे अगर आपको ओपन पल्लू कैरी करने में समस्या होती है, तो आप शोल्‍डर प्‍लेट्स भी बना सकती हैं।
    • साड़ी के साथ नीता अंबानी ने लो बन बनाया है और जूड़े में गजरा लगा हुआ है। आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आपको बता दें कि अगर आपके फेस पर फैट है या फिर आपको डबल चिन की समस्या है तो आप लो बन बनाएं। इससे फेस का शेप लंबा नजर आता है। वहीं अगर फेस बहुत पतला है, तो आप बालों को खोल कर उन्हें सॉफ्ट कर्ल्स देकर चेहरे को थोड़ा भरा हुआ दिखा सकते हैं।
    • अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने गोल बिंदी लगाई है। आपको बता दें कि चेहरा अगर लंबा है तो गोल बिंदी आपके चेहरे पर बहुत ही अच्छी नजर आती है। मगर गोल फेस है तो आपको लंबी तिलक वाली बिंदी लगानी चाहिए इससे चेहरे की गोलाई कुछ हद तक कम नजर आती है।
    • ज्वेलरी की बात की जाए तो नीता अंबानी ने मल्टी लेयर सात लड़ वाला हार पहना है, जो रानी हार जैसा ही नजर आ रहा है, इसके साथ में नीता अंबानी ने मैचिंग झुमकी पहनी है। साड़ी के साथ आप भी रानी हार, चोकर, कलरफुल बीड्स वाले नेकलेस पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में परफेक्‍ट एथनिक लुक के लिए महिलाएं अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें ये 5 चीजें

View this post on Instagram

A post shared by Alpa khimani (@alpakhimani)

श्‍लोका मेहता का साड़ी लुक

राधिका मर्चेंट के शो में उनकी होने वाली जेठानी श्‍लोका मेहता भी नजर आईं। श्लोका ने भी सिल्‍क की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी। अगर आपकी उम्र 30 प्‍लस है और आप साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो आपको श्‍लोका के साड़ी लुक से फैशन टिप्‍स जरूर लेनी चाहिए-

  • श्‍लोका ने गोल्‍डन और लाइट पर्पल कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर कटवर्क डिजाइनर लेस भी लगी हुई थी। इसी लेस से मैच करता हुआ डिजाइनर ब्लाउज श्‍लोका ने कैरी किया था, जो उनके साड़ी लुक को और भी बेहतरीन बना रहा था। आप भी सिल्‍क साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज रीक्रिएट करवा सकती हैं, इससे सिल्‍क साड़ी में आपका लुक बोरिंग नहीं लगेगा।
  • श्‍लोका ने सीधा पल्लू स्टाइल साड़ी ड्रेप की थी। श्‍लोका ने ब्रॉड शोल्डर प्‍लेट्स बनाई थीं और पल्लू की लेंथ को लंबा रखा था। जो महिलाएं बहुत ज्यादा पतली हैं, वह साड़ी में परफेक्ट लुक पाने के लिए श्‍लोका के लुक को अपना सकती हैं।
  • श्‍लोका ने अपने साड़ी लुक को रॉयल टच देने के लिए शीश पट्टी और हैवी झुमकी पहनी थीं। आप भी कुछ हटकर साड़ी लुक चाहती हैं, तो श्‍लोका के इस लुक को अपना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस में पहनकर जाएंगी फ्लोरल डिजाइन की ये साड़ियां, लगेंगी प्रिंसेस जैसी

आप भी श्‍लोका और नीता अंबानी के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही हमें ये बताएं कि आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया है। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।