Nita Ambani Saree Look For Women: नीता अंबानी के इन साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट, मोहल्ले की महिलाएं भी देखती रह जाएगी

Nita Ambani Saree Look For Women: अगर आप भी नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो उनके कुछ साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
image

भारत के जाने - माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी साड़ी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं का मन करता है, कि वह भी नीता अंबानी की तरह अपने लुक को क्रिएट कर सके। अगर आप भी नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप नीता अंबानी के कुछ साड़ी लुक रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है।

नीता अंबानी के ये साड़ी लुक करें रीक्रिएट

नीता अंबानी वैसे तो एक से एक खूबसूरत साड़ियां पहनती है, लेकिन उनका यह गुलाबी साड़ी वाला लुक भी बेहद जबरदस्त है। इस लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप प्लेन गुलाबी रंग की साड़ी खरीद लें और इस तरह की बॉर्डर या लेस भी बाजार से खरीद लें, फिर इस लेस को साड़ी के किनारे लगा लें। आप उसके मैचिंग के ब्लाउज को भी सिल्वा सकती हैं और इसके साथ नीता अंबानी की तरह एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।

3 - 2025-05-01T135040.144

क्रीम कलर बनारसी फ्लोरल साड़ी

आप चाहे तो नीता अंबानी के इस खूबसूरतक्रीम कलर बनारसी फ्लोरल साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का जलवा सभी मेहमानों के बीच बिखेर सकती हैं। इस साड़ी को रीक्रिएट करने के लिए आप इस तरह की साड़ी के सेकंड कॉपीको ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती है। इसके साथ आप प्लेन व्हाइट ब्लाउज बनवाकर उसकी आस्तीन में गोल्डन कलर की लेस लगवा सकती हैं।

1 - 2025-05-01T135043.156

यह भी पढ़ें:भाभी जी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे के वेस्टर्न लुक करें रीक्रिएट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

बनारसी टिशू साड़ी

आप चाहे तो नीता अंबानी की इसबनारसी टिशू साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।इसके साथ आप रेडीमेड या मैचिंग ब्लाउज बनवा सकती हैं। जिसकी स्लीव्स एल्बम तक रख सकती हैं।यही नहीं आप नीता अंबानी की तरह सीधे पल्ले को थोड़ा लंबा कर साड़ी पहन सकती है। इसके साथ आप एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

2 - 2025-05-01T135038.744

जरी वर्क ब्लैक साड़ी

अगर आपको ब्लैक कलर पहनना बहुत पसंद है, तो आप नीता अंबानी के इसजरी वर्क ब्लैक साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी की कॉपी आपको मार्केट में या ऑनलाइन मिल सकती है। इसके साथ ही आप फुल स्लीव्स ब्लैक कलर का ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं। आप चाहे तो ग्रीन कलर की एक्सेसरीज इस साड़ी लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

4 - 2025-05-01T135041.725

यह भी पढ़ें:Floral Print Saree : मॉडर्न लुक के लिए स्टाइल करें ये फ्लोरल प्रिंट साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: instagram/manishmalhotra05/abujanisandeepkhosla

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP