देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी टाउन में इस वक्त मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। मगर, अनंत अंबानी सिंगल नहीं हैं। वह काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम राधिका मर्चेंट हैं। राधिक मर्चेंट अंबानी फैमिली का हिस्सा बन चुकी हैं। नीता अंबानी तो उन्हें बहुत ज्यादा ही पसंद करती हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली के हर फैमिली फंक्शन और बिजनेस ईवेंट्स में नजर आ ही जाती हैं। वैसे राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत हैं और साथ ही बहुत ही स्टाइलिश भी हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी और ईशा अंबानी की शादी के वक्त राधिका मर्चेंट कई मौकों पर डिजाइनर लेहंगों में नजर आईं। अगर आपको राधिका मर्चेंट के ये लेहंगा डिजाइंस पसंद हैं तो आप भी इन्हें आने वाले वेडिंग सीजन में खुद पर ट्राय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Celebrity Face Off: नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने आकाश-श्लोका की शादी में ईशा अंबानी का पहना था नेकलेस
राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका भी अपने फैमिली बिजनेस का हिस्सा हैं। अपने बॉयफ्रेंड अनंत अंबानी के बड़े भाई आकाश अंबानी की शादी में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लेहंगे में नजर आई थीं। राधिका मर्चेंट में आकाश अंबानी की शादी में ऑरेंज कलर का बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना हुआ था। लेहंगे पर बहुत ही खबूसूरत एम्ब्रॉयडरी थी। राधिका मर्चेंट का लेहंगा पूरी तरह ऑरेंज था। आप भी इस तरह ऑरेंज अपने घर की किसी वेडिंग में अपने लिए बनवा सकती हैं। शादी के लिए लहंगा खरीदते वक्त हमेशा याद रखें ये 5 जरूरी बातें
इसे जरूर पढ़ें: अनंत अंबानी के साथ हुई राधिका मर्चेंट की एंट्री, देखिये आकाश-श्लोका की शादी में राधिका का स्टाइलिश लुक
राधिका मर्चेंट केवल आकाश अंबानी ही नहीं बल्कि अपने होने वाली नंद ईशा अंबानी की शादी में भी आई थीं। राधिका मर्चेंट को ईशा अंबानी के लगभग हर फंक्शन में देखा गया था। राधिका मर्चेंट ने ईशा की शादी के दौरान फैशन डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना था। यह लेहंगा आइस ब्लू कलर का था और इसमें सिल्वल सीक्वेंस वर्क और एम्ब्रॉयडरी की गई थी। राधिका ने इसे बेहद खूबसूरत चोली के साथ पहना था और लेहंगे के साथ उन्होंने बहुत ही सुंदर नेट का दुपट्टा पहना था। राधिका के इस सिंपल और लाइट वेटेंड लेहंगे को आप भी ट्राय कर सकती हैं। इस दुल्हन ने की दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के ब्राइडल लुक की कॉपी
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले स्विट्जरलैंड में बहुत ही आलीशान फंक्शन ऑर्गेनाइज किया गया था। इस फंक्शन के दौरान बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया गया। इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट ने फैशन डिजाइनर अबूजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पिंक और ऑरेंज कलर का लेहंगा पहना था। ब्राइडल ब्लाउज़ के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखे हैं आपने?
इस लेहंगे पर बेहद हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी और इसे राधिका ने जरी वर्क वाले दुपट्टे और चोली के साथ पेयरअप किया हुआ था।
राधिका मर्चेंट को फंक्शन के दौरान अपनी सहेलियों के साथ सिल्वर कलर के बेहद खूबसूरत लेहंगे में देखा गया। राधिका मर्चेंट इस लेहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। शिमरी लुक वाले इस लेहंगे को आप भी किसी भी नाइट फंक्शन में पहन सकती हैं। यह आपको बेहद लाइट वेटेड और एथनिकं लुक देगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।