Suit Fashion: दिखना है सबसे अलग तो नवरात्रि में पहनें लाइम ग्रीन कलर सूट

 नवरात्रि के दिनों में अलग लुक के लिए आप सूट के अलग कलर को वियर करें। इसमें आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। 
image

नवरात्रि के दिनों में हर कोई अपने लिए एथनिक आउटफिट की खरीदारी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि लुक सबसे अलग नजर आए। लेकिन हर बार हम एक ही जैसे आउटफिट कलर को खरीद लेते हैं, जो पहनने के बाद अच्छे नहीं लगते हैं। इस बार कुछ अलग रंग के आउटफिट को स्टाइल करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। लाइम ग्रीन सूट कलर आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप भी वियर कर सकती हैं।

लाइम ग्रीन कलर प्लाजो सूट डिजाइन

Lime green plazzo suit designs ideas

आप नवरात्रि में सुंदर दिखने के लिए लाइम ग्रीन कलर के प्लाजो सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, लुक को सुंदर बनाते हैं। इसमें आपको वी नेकलाइन के साथ-साथ कॉलर नेकलाइन के सूट डिजाइंस मिल जाएंगे। साथ ही, प्लाजो पैंट में नीचे की तरफ लेस डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आपको दुपट्टा भी सेम लेस डिजाइन के साथ मिलेगा। इससे आपका सूट लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको रेडीमेड डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे आप अलग तरह की ज्वेलरी के साथ वियर कर पाएंगी।

लाइम ग्रीन कलीदार सूट डिजाइन

Lime green kalidar suit designs

आप नवरात्रि के दिनों में लाइम ग्रीन कलर के कलीदार सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको नेकलाइन पर हैवी और सिंपल हर तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसके साथ आपको पैंट प्लेन डिजाइन में मिलेगी। दुपट्टा आपको नेट डिजाइन में मिलेगा। इससे आपका सूट अच्छा लगेगा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के सूट आपको मार्केट में 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो ये मल्टी कलर अनारकली सूट करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

लाइम ग्रीन अनारकली सूट डिजाइन

Lime green anarkali suit designs

अगर आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप लाइम ग्रीन कलर में सूट को खरीदें। इसके साथ मल्टी कलर दुपट्टे को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इस तरह के सूट मे आको प्रिंट और डिजाइन दोनों अच्छे मिलेंगे। साथ ही, आप इसके साथ मल्टीकलर एक्सेसरीज को वियर कर पाएंगी। मार्केट से रेडीमेड खरीदने की बजाए इस तरह के सूट को आप कपड़ा लेकर टेलर से डिजाइन करवाएं। इससे आपकी फिटिंग अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़ें:ब्लैक कलर है पसंद तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट करें वियर

नवरात्रि में स्टाइल करें ये सूट। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग और सुंदर नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP