मोनालिसा के इन लुक्स पर टिक जाएंगी आपकी निगाहें

मोनालिसा वेस्टर्न से लेकर ट्रे़डिशनल तक हर आउटफिट पहनती हैं। आप मोनालिसा से हर ओकेजन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-01-18, 18:22 IST
monalisa latest outfits looks

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार हैं। एक्टिंग हो या उनके लुक्स सभी कमाल के होते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन सेंस के मामले में वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं।

मोनालिसा के आउटफिट्स का कलेक्शन भी बेहद अच्छा है। वह हर तरह के आउटफिट्स में रॉक करना जानती हैं। आप उनसे कैजुअल वियर से लेकर नाइट पार्टी तक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपके लिए मोनालिसा के लेटेस्ट लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल में रिक्रिएट कर सकती हैं।

ग्रीन साड़ी लुक

green saree looksमोनालिसा का यह ग्रीन साड़ी लुक बेस्ट है। सिंपल बॉडर वाली ग्रीन साड़ी मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने साड़ी के साथ लाइट मेकअप रखा है जिससे मोनालिसा का साड़ी लुक बेहद प्यारा लग रहा है।

सिल्वर कलर के बैंगल और ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स साड़ी के साथ मैच कर रहे हैं। इस तरह की सिंपल साड़ी आपको मार्केट से लेकर ऑनलाइन साइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी।

आप इस तरह की साड़ी के डिफरेंट कलर का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। साड़ी में ग्लैमरस लुक के लिए डीप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन सिलवाएं। गले में चोकर और स्टड इयररिंग्स से अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।

वेस्टर्न लुक

western looksमोनालिसा से हर ओकेजन के लिए आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकते हैं। यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं बल्कि अगर आप उनका इंस्टाग्राम चेक करेंगी तो आपको पता चल जाएगा। अगर आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो मोनालिसा के इस स्कर्ट-टॉप लुक को रिक्रिएट करें।

सिल्वर कलर आंखों को अट्रैक्ट करता है। आप भी इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। कुछ डिफरेंट करने के लिए आप सिल्वर स्कर्ट के साथ ब्लैक और ब्लू कलर का टॉप वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ग्लैमरस लुक के लिए मोनालिसा के इन साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

ट्रेडिशनल लुक

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बात जब ट्रे़डिशनल लुक की आती है तो दिमाग में लहंगा सबसे पहला है। शादी और त्यौहार में लहंगे से बेहतर शायद ही कोई दूसरा आउटफिट होगा। मोनालिसा भी कई बार ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं। खासतौर पर उनका यह पर्पल लहंगा लुक की बात ही कुछ और है।

पर्लर कलर के इस सीक्वेन और मोती वाला लहंगा शादी के लिए बेस्ट चॉइज है। आप ऐसा लहंगा कपड़ा लेकर बनवा सकती हैं। मार्केट में भी आपको इस डिजाइन और पैर्टन में लहंगे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी के ये ब्लाउज डिजाइन्स सिंपल साड़ी में लगाएंगे ग्‍लैमर का तड़का

स्वेट शर्ट ड्रेस

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

क्या आपके वॉर्डरोब में स्वेट शर्ट ड्रेस है? अगर नहीं तो आप फैशन के मामले में बहुत कुछ मिस कर रही हैं। स्वेट शर्ट पहन कूल लुक मिलता है। आप इसे एक नहीं बल्कि कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। मोनालिसा ने भी इस फोटो में ब्राउन कलर का स्वेट शर्ट पहना है। लुक को स्टनिंग बनाने के लिए मोनालिसा ने एक लॉन्ग सिंपल चेन कैरी की है। ड्रेस से मैचिंग लिपस्टिक और खुले बाल में वह बेहद सुंदर लग रही हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP