शादियों का सीजन आ गया है। ऐसे में क्या आप भी चाहती हैं कि आप सबसे सुंदर दिखें? हमारे कपड़े और ज्वेलरी तो हमें खूबसूरत दिखाते ही हैं, लेकिन एक चीज और है जो हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं और वह है हमारे बाल। क्या आप जब भी शादी या पार्टी में जाती हैं तो नए-नए हेयर स्टाइल बनाती हैं? किसी भी आउटफिट के साथ एक अच्छा हेयर स्टाइल जरूरी है। अन्यथा पूरा लुक खराब लगता है। हेयर स्टाइल में ब्रेड काफी कॉमन है।
अगर आप किसी फंक्शन के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल बना रही हैं तो आज का यह लेख आपके लिए खास है। बालों में आज भी परांदा लगाया जाता है। परांदे को पंजाबी में चुटीला भी कहा जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे मॉडर्न परांदे डिजाइंस दिखाने वाले हैं जिन्हें आप किसी भी फंक्शन में कैरी लर सकती हैं और ब्रेड की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइए देखते हैं परांदा के ये डिजाइंस।
आमतौर पर बालों में पंजाबी स्टाइल कपड़े का परांदा लगाया जाता है। आजकल मार्केट में परांदे के कई डिजाइन मिलने लगे हैं। ज्वेलरी परांदा का क्रेज बड़ गया है।
अगर आप ब्रेड हेजरस्टाइल की खूबसूरती को बड़ाना चाहती हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह का कुंदन परांदा आपके लिए बेस्ट है। आप कुंदन परांदा के अलग अलग डिजाइन ले सकती हैं और इन्हन सारी सूट या फिर किसी हैवी ड्रेस का सतह स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का परांदा लगाने में आपको ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगी। आप खुद ही इसे बालों पर टक कर सकती हैं।
अगर आप अपनी सिंपल सी छोटी को सुंदर दिखाना चाहती हैं तो इस बेल वाले परांदे को अपनी फैशन एक्सेसरीज में जरूर शामिल करें। गोल्डन रंग हर ड्रेस के साथ खप जाता है ऐसे में आप इसे कई ड्रेसस के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के पतले परांदा को आप दो तरीके से अपनी ब्रेड पर लगा सकती हैं।
पहला आप ब्रेड बनाने के बाद परांदे से उसे रैप कर सकती हैं यानी कि लपेट सकती है। दूसरा यह की आप जब ब्रेड बनाएं तो रिबन की तरह इस परांदे को भी छोटी बनाने के साथ-साथ फोल्ड करते जाएं। दोनों ही तरीके आपके बालों पर अच्छे लगेंगे।(लटकन डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर लगेंगी पंजाबी कुड़ी, देखें परांदे के ये डिजाइन
अगर आप हैवी एक्सेसरीज कैरी करना पसंद नहीं करती हैं या फिर आपको सिंपल सोबर एक्सेसरीज ही पसंद है तो इस तरह का कपड़े वाला परांदा आओके लिए बेस्ट है। आप नार्मल ब्रेड या फिर फ्रेंच ब्रेड बनाकर छोटी को इस परांदे से रैप कर सकती हैं। इस तरह का सिंपल परांदा आप किसी सिंपल फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो सिंपल रिबन वाले परांदे पर हैवी लटकन ले सकती हैं।(मांग टीका डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:बैसाखी पर ट्रेडीशनल पंजाबी लुक के लिए लगाएं परांदा, देखें एक से बढ़कर एक ट्रेंडी डिजाइन
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।