किसी भी शादी या फंक्शन या पार्टी में जाने की बात होती है तो लड़कियां सबसे पहले खुश हो जाती है। इसकी वजह से हर कोई जानता है कि लड़कियों को सजने-संवरने का बेहद शौक होता है। ऐसे में वो कहीं भी जाने की बात सुनकर ही झूम उठती हैं। लड़कियों के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत ऑउटफिट सलेक्शन को लेकर होती है। दरअसल, उनको हर मौके पर अलग और स्टाइलिश लुक चाहिए होता है। बहुत कम गर्ल्स अपनी ड्रेसेस को एक से दूसरे फंक्शन में दोबारा कैरी करती है। ऐसे में उन्हें हर फंक्शन के लिए एक अटायर चाहिए होता है।
इसके अलावा शादी अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की हो तोसहेलियों के ग्रुप में सबसे अलग अंदाज में दिखना होता है। ताकि आपको उस फंक्शन में जो भी देखते वो देखता ही रह जाए। यदि आप भी ऐसा ही कुछ सोचती हैं तो आज हम आपको एक स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको आप अपने लहंगे, साड़ी या स्कर्ट किसी के संग भी कैरी कर सकती हैं। यकीनन आप इन ब्लाउज को अपने ऑउटफिट संग पेयर करने के बाद गजब की खूबसूरत दिखेंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में वन शोल्डर ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप आज ही जाकर मार्केट से या तो रेडीमेड खरीद लें या फिर टेलर से बनवा लें। यह ब्लाउज आपके पूरे लुक को इ न्यू फिनिश देंगे। आइए नजर डालते हैं वन शोल्डर ब्लाउज डिजाइन पर।
पफ स्लीव्स वन शोल्डर ब्लाउज
आप भी एक्ट्रेस की तरह अपनी किसी स्कर्ट के संग इस तरह का फुल आस्तीन वाला पफ स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। प्रिंटेड ब्लाउज के संग बाजू को प्लेन कपड़े से तैयार किया गया है। ऐसे में लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इस ब्लाउज के संग आप सिल्वर स्टोन वाला पेंडेंट नेकलेस कैरी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल में आप ब्रेड लुक दें और मेकअप को ग्लॉसी टच दें।
नेटिड फ्रिल वन शोल्डर ब्लाउज
यदि आपको सहेलियों के ग्रुप में सबसे मॉडर्न लुक में नजर आना है, तो उसके लिए आप मार्केट से तस्वीर में दिखाया गया नेटिड फ्रिल वाला खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप ऐसा ब्लाउज अपने लहंगे के साथ भी स्टिच करा सकती हैं। इसके लिए आपको मैचिंग कलर की प्लेन नेट लेकर उसको लेयर फ्रिल में लगवाना है। यह डिजाइन काफी ग्रेसफुल लुक देगा। इसके संग आप कुंदन और पर्ल वर्क चोकर और मांग टीका पेयर अप कर सकती हैं। इस ऑउटफिट के साथ आप बन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
क्रिस क्रॉस वन शोल्डर ब्लाउज
मालविका मोहनन का क्रिस क्रॉस डिजाइन वाला वन शोल्डर ब्लाउज काफी स्मार्ट लुक दे रहा है। आप अभिनेत्री के इस लुक को वेडिंग सीजन में कॉपी कर सकती हैं। इस तरह एक ब्लाउज डिजाइन आप साड़ी और लहंगे किसी के भी संग स्टाइल कर सकती हैं। इस सिंपल और क्लासिक लुक दिखेगा। इसके साथ आप अमेरिकन डायमंड नेकपीस पहन सकती हैं। साथ में, आप मैचिंग स्टड कर्ली हाफ हेयर आपका लुक कंप्लीट कर देंगे। मेकअप को आप इस ऑउटफिट के संग बोल्ड रख सकती हैं। कॉकटेल पार्टी के लिए ये बेस्ट लुक है।
ये भी पढ़ें:Blouse Designs For Small Breast: छोटे ब्रेस्ट पर अच्छे लगेंगे ये कट स्लीव्स ब्लाउज, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Malavika Mohanan/myntra/Ethnovog/Inddus
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों