herzindagi
mirror work kurtis styles for weeding outfit

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये मिरर वर्क कुर्ती, इस तरह करें स्टाइल

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली मिरर वर्क कुर्ती के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान वियर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 00:55 IST

कुर्ती एक ऐसा आउटफिट जिसे आप घर,ऑफिस में पहन सकती हैं।  कुर्ती में जहां आप स्टाइलिश नजर आती हैं तो वहीं इस तरह के आउटफिट में आप खूबसूरत भी लगती हैं। वहीं अगर आप प्री-वेडिंग फंक्शन में कुर्ती पहनने का सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ककुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली मिरर वर्क कुर्ती दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान वियर कर सकती हैं

मिरर वर्क कुर्ती शरारा

mirror work kurti

इस तरह की कुर्ती प्री-वेडिंग फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। जहां इस कुर्ती में मिरर वर्क किया गया है तो वहीं इस तरह की कुर्तीको शरारा के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती के साथ फुटवियर में आप मोजरी पहन सकती हैं साथ ही इस आउटफिट के साथ आप झुमके स्टाइल किए जा सकते हैं। यह मिरर वर्क कुर्ती आप ऑनलाइन ले सकती हैं या फिर ऑफलाइन भी आपको ये कुर्ती 1000 से 3000 तक की कीमत में मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस  

मिरर वर्क कुर्ती विद प्लाजोmirror work kurti with plazo

इस तरह की मिरर वर्क कुर्ती इन दिनों ट्रेंड में है और अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी इस कुर्ती के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट आप्शन हो सकती हैं इस कुर्ती के साथ फुटवियर में आप  हील्स पहन सकती हैं।  वहीं यह कुर्ती आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आप इस तरह की कुर्ती 1500 से 2000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकती हैं।  

हैवी मिरर वर्क कुर्तीkurti styles

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की हैवी मिरर वर्क कुर्ती भी प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।  यह कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगी। वहीं इस कुर्ती के साथ कुंदन के झुमके बेस्ट रहेंगे।  यह कुर्ती आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन 200 रुपए की कीमत में मिल सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

अगर आपको ये कुर्ती के डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit :meesho, evilato, indiamart 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।