herzindagi
mini sling bags price 100 to 500

Mini Sling Bags Designs: बाजार में 100-500 रुपये तक में मिल रहे हैं मिनी स्लिंग बैग्‍स, यह देखें डिजाइंस

आजकल mini sling bags का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये बैग्स 100 से 500 रुपये की रेंज में लोकल मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। यह बैग्‍स एथनिक और कैजुअल दोनों लुक के साथ परफेक्ट लगते हैं। ये क्यूट, हल्के और डेली यूज के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। चलिए हम आपको इनकी कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस दिखाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 14:38 IST

बैग लवर महिलाओं के लिए बाजार में नए और ट्रेंडी बैग्‍स की कमी नहीं है, मगर आजकल मिनी स्लिंग बैग्‍स का फैशन लोकप्रिय हो रहा है। यह बैग्‍स दिखने में बहुत ही क्‍यूट लगते हैं दिखते हैं और आप इन्‍हें एथनिक और कैजुअल दोनों तरह के लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको इतनी सारी वेराइटी देखने को मिलेगी कि आपको सभी खरीदने का मन करेगा। इन बैग्‍स में से कुछ, जो सबसे ज्‍यादा महिलाओं को पसंद आ सकते हैं, उनके बारे में हम आपको आज बताएंगे। आप इन बैग्‍स को अपने शहर की किसी अच्‍छी लोकल मार्केट से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। चलिए इन बैग्‍स कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस हम आपको दिखते हैं।

पर्ल मिनी Sling Bag

अगर आपको अपनी किसी एथनिक ड्रेस के साथ के लिए स्‍टाइलिश और सुंदर सा स्लिंग बैग चाहिए, तो बाजार में आपको पर्ल वाले मिनी स्लिंग बैग्‍स मिल जाएंगे। यह दिखने में बहुत ही रॉयल लगते हैं। आप इन्‍हें सलवार सूट, साड़ी, लहंगे आदि के साथ कैरी कर सकती हैं। वैसे तो पर्ल मीनी स्लिंग बैग्‍स में आपको सफेद के अलावा काले, सिल्‍वर, ग्रे और गोल्‍डन मोती वाले बैग्‍स भी मिल जाएंगे। इन बैग्‍स के साथ आपको एक चेन भी मिलेगी, जिसका इस्‍तेमाल करके आप इसे साइड में टांग सकती हैं। वहीं आप चेन का इस्‍तेमल नहीं करना चाहती हैं, तो इन्‍हें आप क्‍लच बैग की तरह इस्‍तेमाल कर सकती हैं। यह बैग्‍स आपको बाजार में 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

mini sling bags for women

ब्‍लैक मिनी स्लिंग बैग

ब्‍लैक कलर में आपको मिनी स्लिंग बैग में इतनी सारी वेराइटी मिल जाएंगी कि आप खुद ही कंफ्यूज हो जाएंगी कि कौन सा लें और कौन सा छोड़ दें। ब्‍लैक स्लिंग बैग्‍स को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह बहुत ही क्‍लासी लगते हैं। आपके सिंपल लुक को भी इस तरह के स्लिंग बैग्‍स कूल बना देते हैं। इसमें आपको लेदर, रबर, फाइबर आदि के बैग्‍स मिल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- मेटल स्लिंग बैग के लिए दिल्ली की इन मार्केट का लगाएं चक्कर

mini sling bags price 100 to 500

टेक्‍सचर लेदर मिनी स्लिंग बैग

टेक्‍सचर लेदर में भी आपको मिनी स्लिंग बैग्‍स मिल जाएंगे। इस तरह के बैग्‍स में आप किसी भी कैजुअल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तहर के बैग्‍स को आप क्रॉस करके कैरी कर सकती हैं। यह बैग्‍स आपको बाजार में 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे। इनमें कुछ बैग बहुत ही छोटे होते हैं, जिन में कुछ पैसे, चाभी और कार्ड्स आदि आप रख सकती हैं, वहीं कुछ की लेंथ इतनी होती है कि मोबाइल फोन तक भी आ जाता है।

trendy sling bags

पीयू मिनी स्लिंग बैग

आजकल बाजार में पीयू मिनी स्लिंग बैग्‍स में नई-नई वेराइटी देखी जा रही है। यह बैग्‍स सिंथेटिक लेदर से बने हुए होते हैं। इनमें आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के बैग्‍स देखने को मिल जाएंगे। यह बहुत ही शाइनी और मैटेलिक फिनिशिंग के होते हैं। इन्‍हें आप वेस्‍टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह बैग्‍स आपको 350 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- स्लिंग बैग के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक में डालेंगे नई जान

mini sling bags for girls

मिनी Boho स्लिंग बैग

बोहो फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बाजार में बहुत सारी फैशन एक्‍सेसरीज मौजूद हैं। अब आपको मिनी बोहो स्लिंग बैग्‍स भी मिल जाएंगे । यह बहुत ही कूल दिखते हैं। आप इन्‍हें हर तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। इनमें कई तरह के साइज भी आते हैं, आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस तरह के पर्स को ले सकती हैं। इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती हैं, बाजार में यह आपको 150 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मिली जाएंगे।

sling bags for girls

तो यह डिजाइंस आपको कैसे लगे। इस तरह के डिजाइंस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। जो जानकारी हमने आपको इन बैग्‍स के बारे में दी है, वह यदि आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit- Moon & Mei/Pinterest, Atelier Of Dream/piterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।