herzindagi
matha patti designs for wedding

Matha Patti Designs: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत माथा पट्टी डिजाइन, ब्राइड्स को भी आएगा पसंद

पतली माथा पट्टी अक्सर छोटे फेस वाली महिलाएं कैरी करना पसंद करती हैं। आज के समय में माथा पट्टी सिर्फ एक डिजाइन में नहीं, बल्कि कई तरह के पैटर्न, साइज और स्टाइल में देखने को मिल रही है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 17:41 IST

माथा पट्टी पहनने का शौक लगभग हर महिलाओं को अब होने लगा है। हालांकि, शादी में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। अब माथा पट्टी अलग-अलग डिजाइन की आने लगी हैं। इसलिए, लोग अपनी ड्रेस के हिसाब से माथा पट्टी का चयन करते हैं। आउटफिट के हिसाब से ही माथा पट्टी का डिजाइन भी तय किया जाता है। अगर आपके लहंगे पर बहुत ज्यादा वर्क है, तो आप माथा पट्टी का डिजाइन हल्का रख सकती हैं। इसके साथ ही, माथा पट्टी चौड़ी पहननी हैं या पतली, यह भी आपकी पसंद के ऊपर निर्भर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए खूबसूरत माथा पट्टी डिजाइन लेकर आए हैं। आप इस तरह के डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

माथा पट्टी यूनिक डिजाइन

कुंदन माथा पट्टी- इस तरह की माथा पट्टी में बीच में बड़ा स्टोन और साइड में चेन होती है। लोग इस तरह की माथा पट्टी हैवी लहंगा या ब्राइडल आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। शादी, रिसेप्शन और फेरे में भी इस तरह के पट्टी डिजाइन महिलाएं ज्यादा पहनती हैं। यह रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए बेस्ट है।

Kundan Studded Matha Patti Sheesh Patti

image credit- DIVERSA/amazone

पोल्की माथा पट्टी

इस तरह की माथा पट्टी सामने से ही दिखाई देती है। यह आपके माथे पर बालों के आगे से लगती है। इस डिजाइन में गोल, चौकोर या डायमंड शेप स्टोन में होता है। जिन महिलाओं को हैवी लुक पसंद है, वह इस तरह की माथा पट्टी कैरी करती हैं। शार्प फीचर्स वाली महिलाएं पर यह डिजाइन और भी ज्यादा क्लासी लगता है।

इसे भी पढ़ें- Necklace Designs for Women: शादी में इन 5 नेकलेस डिजाइन से आपका लुक लगेगा क्लासी, सीखें ज्वेलरी पेयरिंग का सही तरीका

polki matha patti

लेयर माथा पट्टी

अगर आपको पोल्की से भी ज्यादा हैवी लुक पसंद है, तो आप लेयर माथा पट्टी कैरी कर सकती हैं। शादी में ही इस तरह की माथा पट्टी अच्छी लगती है। इसलिए, इसे किसी और ड्रेस के साथ पहनना अच्छा नहीं लगेगा। जिन ब्राइड्स को भारी लुक पसंद होता है, वह इस तरह का लुक कैरी करती हैं।

matha patti designs for wedding

चौड़ी माथा पट्टी

जिन महिलाओं को सिंपल के साथ हल्का हैवी लुक पसंद होता है। वह चौड़ी माथा पट्टी पसंद करते हैं। चौड़ी माथा पट्टी बालों के बीच में भी लगती है और माथे के शुरुआत वाली भी होती है। अधिकतर महिलाएं, बालों के बीच में लगने वाले माथा पट्टी को ज्यादा पसंद करती हैं। शादियों में आजकल चौड़ी और पतली माथा पट्टी का क्रेज ज्यादा है। लोग लेयर माथा पट्टी की जगह, चौड़ी माथा पट्टी पहनना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kangan Designs: पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

chodi matha patti

image credit- Zoya/pintrest

इसके अलावा आप फ्लोरल माथा पट्टी या स्टोन या डायमंड माथा पट्टी भी वेडिंग में कैरी कर सकती हैं। यह डिजाइन भी बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Shaadidukaan, Etsy/ pintreste

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।