आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये मारवाड़ी लहंगा डिजाइन

महिलाओं को अलग-अलग तरीके के कपड़े पहनने का काफी शौक होता है, जैसे-साड़ी या फिर लहंगा। इसके डिजाइन आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।

Marwadi lehega designs tips

महिलाओं को फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा एथनिक वियर पहनना पसंद होता है। इसके लिए वो अलग-अलग तरीके के आउटफिट डिजाइन खरीदती हैं और अपने हिसाब से स्टाइल करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें ट्रेडिशनल वियर ही पहनना पसंद होता है। इनमें से एक आउटफिट है मारवाड़ी लहंगा। राजस्थान की ये पारंपरिक पोशाक है जिसे वहां की महिलाएं शादी या फिर किसी खास त्योहार पर पहनती हैं।

इस तरीके के लहंगे के बेहतरीन डिजाइन भी आपको राजस्थान में ही मिलेंगे। इस बार हरियाली तीज के खास मौके पर आप भी इन्हें स्टाइल कर सकती हैं और लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

स्टोन वर्क मारवाड़ी लहंगा

Stone work marwadi lehnega

कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो शादी के बाद पहली तीज या फिर अन्य त्योहार मनाती हैं। इसकी वजह से उन्हें हैवी वर्क वाले कपड़े पहनने पड़ते हैं। अगर आप भी त्योहार के लिए कुछ हैवी वर्क आउटफिट सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप मारवाड़ी डिजाइन का ये लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। मोती से तैयार किए गए इस लहंगे में सारा वर्क हाथ से किया जाता है। इसकी चोली में भी बिल्कुल सेम डिजाइन बनाया जाता है। दुपट्टे को सिंपल गोटे के साथ डिजाइन करते हैं। इस तरीके से ये लहंगा हैवी वर्क वाला हो जाता है। इस तरीके के लहंगे आप मार्केट से खरीद सकती हैं जो आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिलेंगे।

बॉर्डर वर्क मारवाड़ी लहंगा

Border work marwadi lehenga

कई सारे लहंगे के डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपको इस फेस्टिवल पर कुछ अलग लगना है तो इसके लिए आप बॉर्डर वर्क किए हुए इस मारवाड़ी लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

इस तरीके के लहंगे में आप छोटे डिजाइन और बड़े दोनों तरीके के प्रिंट को खरीद सकती हैं। आप चाहे को इसे शादी में भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को और ट्रेडिशनल (ट्रेडिशनल लुक फॉर वेडिंग) बनाने के लिए इसके साथ ज्वेलरी को एड करें साथ में मेकअप और अच्छा हेयर स्टाइल बनाएं। आपका लुक काफी खूबसूरत हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सबकी निगाहें टिक जाएंगी आप पर जब दोस्त की शादी में पहनेंगी स्टाइलिश लहंगे

गोटा पट्टी मारवाड़ी लहंगा

Gotta patti marwadi lehenga

अगर आपको सिंपल और हैवी दोनों स्टाइल में लहंगा चाहिए, तो इसके लिए आप गोट्टा पट्टी वर्क (गोटा पट्टी वर्क कुर्ती डिजाइन) वाले मारवाड़ी लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के लहंगा डिजाइन आपको आसानी से किसी भी मार्केट में मिल जाएंगे। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं और यूनिक हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी में लाल रंग की जगह ट्राई करें इन रंगों के लहंगे

इस तरीके के लहंगे आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें खरीदकर आप ज्वेलरी और हेयर स्टाइल बनाकर लुक को पूरा कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram/ Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP