मंगलसूत्र पहनना हर विवाहित महिला को पसंद होता है। ये उनका प्रिय गहना है। शादी के बाद इसे पहनना जरूरी होता है। इसी वजह से आजकल इसके अलग-अलग डिजाइंस मार्केट में देखने को मिलते हैं। हर साल इसके पैटर्न और स्टाइल चेंज होता है। साल 2024 में भी कुछ ऐसे नए ट्रेंड के मंगलसूत्र डिजाइंस आने वाले हैं। जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा। चाहें वो इंडियन टच हो या फिर मॉर्डन हर तरह के मंगलसूत्र को महिलाएं सबसे ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। आप भी आने वाले साल के ट्रेंड मंगलसूत्र के डिजाइंस पर डालें नजर। इससे आप अपडेट रहेंगी साथ ही कुछ नया ट्राई कर पाएगी।
स्पेशल कैरेक्टर मंगलसूत्र
आजकल महिलाओं को पसंद है कि वो अपने पति के नाम, अंगूठी या फिर निक नेक के मंगलसूत्र को वियर करें। इसलिए आने वाले साल में ये ट्रेंड जारी रहने वाला है। आजकल इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन को कस्टमाइज्ड किया जाता है। आप इसमें किसी भी तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। ये दिखने में काफी क्लासी लगते हैं साथ ही स्टाइलिश होते हैं। इसलिए महिलाओं को ये ज्यादा पसंद आते हैं। इसमें आप डायमंड में इन मंगलसूत्र को खरीद सकती हैं वरना गोल्ड के डिजाइन में भी ये मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप बाजार से आर्टिफिशियल मंगलसूत्र ले रही हैं तो आपको इस तरह के डिजाइन में मंगलसूत्र 500 रुपये से 1000 रुपये तक में मिल जाएंगे।
हैंड मंगलसूत्र
आजकल अलग-अलग तरह के मंगलसूत्र के डिजाइन मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। साल 2024 में सबसे ज्यादा (मंगलसूत्र डिजाइंस) जो डिजाइन पसंद किया जाएगा वो है हैंड मंगलसूत्र ये पहनने में काफी कंफर्टेबल होता है और डिजाइन भी अलग-अलग तरह के मिल जाते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। ये मंगलसूत्र स्टाइलिश लुक के लिए परफेक्ट है। इसलिए महिलाओं में इनका क्रेज सबसे ज्यादा है। आजकल इसमें इवल आई, स्टोन और पर्ल डिजाइन भी देखने को मिलने लगे हैं। आप चाहे तो इसमें आर्टिफिशियल मंगलसूत्र भी ले सकती हैं वरना ऑरिजनल में भी काफी अच्छे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। बाजार में आपको आर्टीफीशियल डिजाइंस में ऐसे मंगलसूत्र ऑर्डर पर 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएंगे। वहीं ऑरिजनल में थोड़ा ज्यादा आपको इंवेस्ट करना पड़ेगा।
HZ Tips: आप इसमें सिंगल के साथ-साथ डबल लेयर में भी मंगलसूत्र खरीद सकती हैं, वो बिल्कुल ब्रेसलेट जैसा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Mangalsutra Designs: रोजाना के लिए पहन सकती हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइंस
ट्रेडिशनल स्टाइल मंगलसूत्र
कई सारी महिलाएं होती हैं जो रोजाना मंगलसूत्र को पहनना पसंद करती हैं। वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो एथिनक के साथ (फैशन ट्रेंड के हिसाब से मंगलसूत्र) इन्हें वियर करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपके लिए साल 2024 में काफी अच्छे मंगलसूत्र के डिजाइन आने वाले हैं। जिन्हें ट्राई कर सकती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये काफी अच्छे लगेंगे। इसमें आपको टेंपल ज्वेलरी डिजाइन मंगलसूत्र, ट्रेडिशनल ज्वेलरी स्टाइल मंगलसूत्र यहां तक की आप चाहे तो इसे कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र भी ले सकती हैं। जिसमें आप अपने हिसाब से डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। मार्केट में आपको इस डिजाइन के मंगलसूत्र मिल जाएंगे। लेकिन उनका प्राइस 1000 से 2000 रुपये रहेगा। इसके साथ आपको मैचिंग इयररिंग्स भी मिलेंगे। जिन्हें पहनकर आपका पूरा लुक सुंदर लगेगा।
HZ Tips: जब आप इसे खरीदें तो लॉन्ग चेन में लें उसी में ये ज्यादा अच्छा लगेगा।
स्टोन वर्क मंगलसूत्र डिजाइन
कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें गोल्ड पहनना खास पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोचती हैं। नए साल में ऐसे ही कुछ नए ट्रेंड के मंगलसूत्र डिजाइन आने वाले हैं जिसे आप खरीदकर पहन सकती हैं। डायमंड, गोल्ड में आपको कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आप इस बार स्टोन वर्क मंगलसूत्र को वियर करें। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। ये इंडियन और वेस्टर्न हर तरह के साथ काफी अच्छे से जाएगा। अब इसमें आप अलग-अलग शेप और डिजाइन के मंगलसूत्र भी खरीद सकती हैं। बाजार में ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे। आप चाहे तो इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी ले सकती हैं। साथ ही साइज भी इसमें आपको कई सारे देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Mangalsutra Designs : रोजाना के लिए बेहद खास हैं मंगलसूत्र के ये नए डिजाइंस
साल 2024 में ये मंगलसूत्र डिजाइंस महिलाओं को काफी पसंद आएंगे। आपको भी एक बार इनपर नजर जरूर डालनी चाहिए, ताकि आप भी आने वाले ट्रेंड से अपडेट रहें। साथ ही आपको पता रहे कि आपको किस तरह से इन्हें वियर करना है और कितने दाम में ये मिलेंगे। इसके अलावा आप चाहे तो गोल्ड में भी इन्हें तैयार करा सकती हैं जिसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों