भारतीय कल्चर में मंगलसूत्र को महिला के विवाहित होने की निशानी माना गया है। इसलिए शादी के बाद आमतौर पर हर महिला के गले में एक चेन नुमा मंगलसूत्र आपको नजर आ जाएगा। मगर कई महिलाएं मंगलसूत्र इसलिए नहीं पहन पाती हैं क्योंकि मंगलसूत्र की ट्रेडिशनल डिजाइंस उनके स्टाइलिश लुक के साथ मैच नहीं कर पाती हैं।
हालांकि, शादी के बाद मंगलसूत्र पहनने का शौक हर महिला को होता है। इसलिए अब मार्केट में हाथ में पहनने वाले मंगलसूत्र भी आ रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए हाथ में पहनने वाला मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस तलाशने में हम आपकी मदद कर देंगे।
इसे जरूर पढ़ें: जानें हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाएं क्यों पहनती हैं मंगलसूत्र
अगर आप ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखती हैं, तो आप अपने और पति के जोडिएक साइन या फिर लकी नंबर की डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहन सकती हैं। जोडिएक में आपको तरह-तरह के साइन मिल जाएंगे आप उस साइन का पेंडेंट बनवा सकती हैं या फिर आप मंगलसूत्र में जोडिएक साइन का लटकन नूमा पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप अपने जोडिएक साइन के मुताबिक मंगलसूत्र के पेंडेंट का कलर भी रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अपने लिए ऐसे सिलेक्ट करें परफेक्ट मंगलसूत्र, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन्स
आपके पति का जो नाम है, उसे भी आप स्टाइलिश फॉन्ट में कस्टमाइज करा कर मंगलसूत्र में उसका पेंडेंट बनवा सकती हैं। पति का पूरा नाम ज्यादा बड़ा है, तो आप उनके नाम के पहले अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसके अलावा आपके पास यह भी विकल्प है कि आप अपने और पति के नाम का कंबाइंड पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। यदि आप नाम नहीं लिखवाना चाहती हैं, तो पति के किसी फेवरेट शब्द या फिर विवाह से जुड़े शुभ शब्दों को भी अपने मंगलसूत्र(मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन) में लटकन के रूप में लगवा सकती हैं।
हाथ के मंगलसूत्र में आपको ढेरों विकल्प मिलेंगे। आप मल्टी चेन वाले मंगलसूत्र या या फिर लटकन वाले मंगलसूत्र के अलावा ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र भी बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप मंगलसूत्र में कई पवित्र शब्दों और चिन्हों के अलावा अपनी शादी की डेट को भी पेंडेंट के रूप में लगवा सकती हैं। इस तरह से आपका मंगलसूत्र सबसे यूनीक नजर आएगा और आपका पर्सनलाइज्ड भी होगा।
उम्मीद है कि आपको हाथों में पहनने वाले मंगलसूत्र की डिजाइंस पसंद आई होंगी। आप भी इन तस्वीरों से आइडिया लेकर अपने लिए मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।