herzindagi

जानिए आपका Zodiac sign आपकी कौन सही वीकनेस को करता है उजागर

दुनिया का कोई भी आदमी पूरी तरह से पर्फेक्‍ट नहीं है, इस बात को कहते तो सभी है मगर बात जब खुद पर आती तो अपनी कमजोरियों को कोई भी मानने को तैयार नहीं होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग अपनी कमजोरियों को खुद ही नहीं पहचान पाते और इस वजह से कई बार उन्‍हें परेशानियों का सामना करना पड़़ता। अपनी वीकनेस को जानने का कोई ऐसा मेडिकल टेस्‍ट भी नहीं होता जिससे उसका पता चल सके और समय रहते उसका ट्रीटमेंट किया जा सके, मगर अपनी कमजोरियों को आप अपने जोडिएक साइन के द्वारा जान सकती हैं। चलिए आज हम आपकी इसमें हेल्‍प करते हैं। 

Anuradha Gupta

Her Zindagi Editorial

Updated:- 21 Feb 2018, 18:02 IST

Aries को होती है काम का बोझ लादने की आदत

Create Image :

इस जोडिएक साइन वाली महिलाओं को अपनी क्षमता से ज्‍यादा काम करने की आदत होती है। उन्‍हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास पहले से बहुत काम करने को है। उन्‍हें कोई भी किसी काम को करने के लिए कह दे तो वह उस काम को करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस वजह से कई बार वह समय पर काम भी पूरा नहीं कर पातीं और लोगों कि नजरों में उनकी इमेज खराब होती है। इसलिए बहतर होगा कि अब से आप तब तक किसी काम की जिम्‍मेदारी न लें जब तक आप पहले वाले काम को निपटा न लें।

 

नेगेटिव ख्‍यालों वाली होती हैं Capricorn महिलाएं

Create Image :

इस राशि की महिलाएं नेगेटिविटी का फुल सोर्स होती हैं। इन्‍हें पॉजिटिव में भी नेगेटिव देखने की आदत होती हैं। सब कुछ अच्‍छा चल रहा होता है तब भी यह महिलाएं उसमें कुछ खराबी तो ढूंढ ही लेती हैं। ऐसी महिलाओं को चीजों के पॉजिटिव्‍स पर ज्‍यादा ध्‍यान देना चाहिए और नेगेटिव्‍स पर कम।

 

Aquarius को नजरअंदाज करने की होती है आदत

Create Image :

लाइफ में फ्री तो कोई भी नहीं है मगर इस राशि कि महिलाएं खुद को जरूरत से ज्‍यादा व्‍यस्‍त रखती हैं। यह खुद को इतना बिजी रखती हैं कि इनके पास किसी के लिए टाइम नहीं होता यहां तक के लिए अपनों के लिए भी नहीं। ऐसा नहीं हैं कि यह अपनी फैमिली से प्‍यार नहीं करती मगर अपने काम के आगे यह सब को नजरअंदाज कर देती हैं। अपनी इस आदत को सुधारने के लिए Aquarius महिलाओं को अपना एक डे प्‍लान बनाना चाहिए और उस प्‍लान के मुताबिक ही काम करना चाहिए। साथ अपनी फैमिली को भी टाइम देना चाहिए। 

Taurus में होती है जलन की भावना

Create Image :

इस जोडिएक साइन वाली लड़कियों में जलन की भावना होती है। वह हर चीज को सबसे पहले हासिल करना चाहती हैं। फिर चाहे पर्सनल मैटर हो या प्रोफेशनल। इस राशि की महिलाओं को अपने पार्टन की फीमेल फ्रेंड से भी जलन होती है और ऑफिस में आई नई एंप्‍लॉय से भी। वे सभी में कॉम्‍पेटीशन ढूंती हैं। इस वीकनेस से ओवरकम होने के‍लिए Taurus को जरूरत है कि वे किसी की सफलता को देख कर यह न सोचें कि वे असफल हैं। इसके साथ ही अपने काम पर ध्‍यान लगाएं न कि दूसरों को अपने लिए खतरनाक समझ कर घबरा जाएं। 

Gemini होती हैं कामचोर

Create Image :

इस राशि की महिलाओं के पास कितना भी काम क्‍यों न हो मगर वे काम के अलावा कुछ भी करना पसंद करती हैं मगर अपना काम पूरा नहीं करतीं। अपनी जिम्‍मदारियों से भागना, कामचोरी करना और जिस वक्‍त जो काम करना वो न करके दूसरे काम में लगे रहना इनकी सबसे बड़ी वीकनेस होती हैं। अपनी इस वीकने से डील करने के लिए इस राशि की महिलाओं को अपने काम पर अधिक फोकस करना चाहिए। अगर कोई काम उन्‍हें बोझ लगे तो उस काम को तुकड़ों में ही सही मगर पूरा जरूर करना चाहिए ।

Cancer दिल बात को दिल में रखती हैं

Create Image :

कुछ बातों को दिल में ही रखा जाए तो अच्‍छा होता है मगर Cancer राशि की महिलाएं अपनी हर बात को दिल के अंदर ही दबा कर रखती हैं। अगर कोई बात उन्‍हें बहुत परेशान भी कर रही होत है तब भी वह उस बात को किसी से शेयर नहीं करतीं बल्कि अपनी सिचुएशन से डील करने के लिए वे ऐसे शो करती हैं कि सब कुछ एकदम फिट एंड फाइन है। इस वजह से ऐसी महिलाओं में कॉन्फिडेंस की कमी होती है। इस वीकनेस से छुटकारा पाने के लिए बोलना सीखें और अपनी बातों को दूसरों के सामने रखें। ऐसा करने से आपको बेहद हल्‍कापन महसूस होगा और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। 

सेलफिश होती हैं Leo राशि की महिलाएं

Create Image :

इस राशि की महिलाएं कभी भी दूसरों के बारे में नहीं सोचती उनके लिए I,Me and Myself ही सब कुछ होता है। अपनी जरूरतों को तो हर किसी के आगे वे आसानी से रख देती हैं, मगर बात जब दूसरों के लिए कुछ करने की आती है तो वे पीछे हट जाती हैं, इतना ही नहीं कॉम्‍प्रोमाइज वर्ड तो उनकी डिक्‍श्‍नरी में ही नहीं होता है। अगर आप भी इस स्‍वभाव की हैं तो दूसरों की जरूरतों को समझे और थोड़ा कॉम्‍प्रोमाइज करना भी सीखें।

 

Virgo खुद को करती हैं हर्ट

Create Image :

इस जोडिएक साइन वाली महिलाएं खुद के लिए बेहद सख्‍त होती हैं और मैक्सिमम टाइम हर गलत चीज के लिए खुद को ही दोषी मानती हैं। इस राशि की महिलाएं खुद की ही आलोचक होती हैं। खराब परिस्थितियों में वे खुद को ही वजह मानती हैं। ऐसी महिलाओं को यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा चीजें सही नहीं हो सकतीं और किसी भी गलती चीज से सीखने की कोशिश करती चाहिए न की खुद को दोषी मान लेना चाहिए।

लोग Libra का उठाते हैं फायदा

Create Image :

Libra राशि की महिलाओं को लोगों को पहचनना नहीं आता और इस बात की उन्‍हें सजा भी मिलती है। वे अक्‍सर गलत लोगों की संगत में फंस जाती हैं और उनकी मदद करने के लिए आउट ऑफ द बॉक्‍स रास्‍ते अपनाती हैं। इस वजह से उन्‍हें कई बार खराब परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार लोग ऐसी महिलाओं का गलत फायदा भी उठा लेते हैं। इस सिचुएशन से बचने के लिए इस राशि कि महिलाओं को सोच समझ कर दोस्‍त बनाने चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो उनकी लाइफ को हेल बना रहे हों।

Scorpio होती हैं इम्‍पलसिव

Create Image :

इस राशि की महिलाओं को खुद नहीं पता होता कि उन्‍हें चाहिए क्‍या है। वह इतनी इम्‍पसिव होती हैं कि अपने इमोशन के आधार पर डिसीजन तो ले लेती हैं मगर वह डिसीजन कभी सही नहीं होते। इस राशि की महिलाओं को अपने इमोशन को कंट्रोल करना भी नहीं आता है। इसलिए अपनी इस वीकने से ओवरकम करने के लिए सबसे पहले अपने इमोशन पर कंट्रोल करना सीखिए। यह भी सीखिए कि हर बात पर रिऐक्‍ट करना सही नहीं होता ।

कभी एक जगह पर नहीं टिक पाती Sagittarius महिलाएं

Create Image :

इस जोडिएक साइन वाली महिलाओं के पैर एक स्‍थान पर कभी नहीं टिकते हैं। वह बहुत जल्‍दी एक चीज से बोर हो जाती हैं और हर वक्‍त नई चीज तलाशती रहती हैं। जॉब हो या शहर, वे ज्‍यादा दिन एक जगह टिक कर नहीं रह पातीं। ऐसी महिलाओं की रिलेशनशिप भी किसी एक व्‍यक्ति से ज्‍यादा दिन तक नहीं रह पाती। ऐसी महिलाएं लाइफ में कभी सेटल नहीं हो पाती हैं। अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए Sagittarius महिलाओं को हर चीज को डीपली समझने की कोशिश करनी चाहिए और कमिटमेंट की अहमियत को भी समझना चाहिए।