Designer Mangalsutra: हिंदू धर्म में विवाह के दौरान दूल्हा दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है। मंगलसूत्र को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सोलह श्रृंगार का हिस्सा होता है।
इसलिए केवल विवाहित महिलाएं ही मंगलसूत्र पहनती हैं। मंगल का मतलब होता है पवित्र और सूत्र का धागा। जिसका अर्थ होता है पवित्र धागा, और शादी भी एक पवित्र रिश्ता होता है।
करवा चौथ का त्योहार आने वाला है। इस दिन वह सुहाग से जुड़ी हर एक ज्वेलरी पहनती हैं। इसमें खास है मंगलसूत्र। चलिए एक नजर डालते हैं मंगलसूत्र के इन खूबसूरत डिजाइन्स पर।
जिस तरह महिलाएं मेहंदी डिजाइन में अपने पति का नाम लिखवाती हैं। उसी तरह आप अब मंगलसूत्र में भी ऐसा करवा सकती हैं।
आजकल इस तरह के डिजाइन महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं।
इसमें चीड़ियां बनी हुई है, जिस पर ए लेटर बना हुआ है। साथ ही चेन में काले और सफेद मोती लगे हुए हैं। मोतियों के रंग आप अपनी पसंद अनुसार भी चुन सकती हैं।
अगर आपको ज्यादा हैवी और डिजाइनर मंगलसूत्र पसंद नहीं है तो आप कुछ सिंपल में ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक सिंपल मंगलसूत्र के डिजाइन मिल जाएंगे। फोटो में दिखाया गया डिजाइन भी काफी अच्छा है।
इस पेंटड में बीच में ओवल शेप बनी हुई है, जिस पर साइड में पत्तों का डिजाइन बना हुआ है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस तरह के मगंलसूत्र को किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फैशन में है हाथों वाला मंगलसूत्र, आप भी देखें डिजाइंस
फ्लोरल डिजाइन मेहंदी से लेकर आउटफिट तक हर किसी में बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में आप मगंलसूत्र में भी यह डिजाइन बनवा सकती हैं।
इस डिजाइन की खासियत यह है कि यह देखने में भले ही सिंपल लगते हों लेकिन पहनने पर यह आपके पूरे लुक को बदल देगा। यानी आप और भी ज्यादा सुंदर लगेंगी। मंगलसूत्र में फ्लावर का साइज आप अपने हिसाब से छोटा-बड़ा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:अपने लिए ऐसे सिलेक्ट करें परफेक्ट मंगलसूत्र, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन्स
जिस तरह असल जिंदगी में मोर देखने में बेहद अच्छा लगता है। उसी तरह ज्वेलरी में भी मोर डिजाइन काफी फेमस है। अगर आप करवा चौथ के दिन पहनने के लिए यूनिक मंगलसूत्र की तलाश में हैं तो इस बार आपको मोर डिजाइन वाला मंगलसूत्र ट्राई करना चाहिए।
आपको मार्केट में आसानी से इस डिजाइन के मंगलसूत्र मिल जाएंगे। या फिर आप चाहें तो ज्वेलर्स से भी बनवा सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद अनुसार रंग भी चुन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।