herzindagi
trendy mangalsutra designs for married ladies

Mangalsutra Designs for Married Women: मंगलसूत्र के ये डिजाइंस, हर ओकेजन के लिए होंगे बेस्ट

शादीशुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनना अनिवार्य होता है। इसे सुहाग की निशानी के तौर पर देखा जाता है। मंगलसूत्र पहनने से कई फायदे भी होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-21, 17:18 IST

शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। इसलिए शादी के बाद महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनना अनिवार्य होता है। मगंलसूत्र को शादीशुदा होने का प्रतीक माना जाता है। बाजार में आपको मगंलसूत्र के कई डिजाइंस मिल जाएंगे। अगर आप भी अपने ज्वलेरी कलेक्शन में मगंलसूत्र के खूबसूरत डिजाइंस रखना पसंद करती हैं तो आज हम आपके लिए मगंलसूत्र के बेहद प्यारे और स्टाइलिश डिजाइंस लेकर आए हैं।

स्टोन स्टड मंगलसूत्र (Stone StudMangalsutra)

stone stud mangalsutra designsमार्केट में आपको मगंलसूत्र के कई डिजाइंस मिल जाएंगे, लेकिन स्टोन स्टड मगंलसूत्र हमेशा से ही फैशन ट्रेंड में रहा है। इसलिए आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में यह डिजाइन जरूर शामिल करना चाहिए। स्टोन के साथ काले मोती बेहद सुंदर लगते हैं। यह डिजाइन काफी सिंपल है। इस तरह के मंगलसूत्र को आप रोजाना भी पहन सकती हैं। आप चाहें तो सिंगल की जगह डबल या ट्रिपल स्टोन स्टड वाला मंगलसूत्र भी खरीद सकती हैं। मंगलसूत्र की लंबाई पर ध्यान दें।

कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र (Customised Mangalsutra)

customized mangalsutra designsआजकल ज्वेलरी में कस्टमाइज्ड करवाने का चलन है। आप मगंलसूत्र को भी कस्टमाइज्ड करवा सकती हैं। आप अपने पति के नाम का पहला अक्षर या वेडिंग एनिवर्सरी की डेट भी लिखवा सकती हैं। इसके अलावा मंत्र भी एक अच्छा ऑप्शन है। मोर डिजाइन ज्वेलरी में काफी पॉपुलर है। आप भी किसी पक्षी या कोई लकी साइन वाला मंगलसूत्र डिजाइन चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:हर अवसर पर आपके लुक्‍स में चार-चांद लगाएंगे मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

एंटीक मंगलसूत्र डिजाइन (Antique Mangalsutra Design)

antique mangalsutra designsक्या आपने कभी एंटीक ज्वेलरी देखी है? यह ज्वेलरी के डिजाइन बेहद सुंदर और यूनिक होते हैं। इसलिए इन्हें वियर करने से पूरा लुक बदल जाता है। इसलिए आपको इस ज्वेलरी को अपने कलेक्शन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो यकीनन मंगलसूत्र के डिजाइन आपके लिए बेहद मायने रखते होंगे। फोटो में दिखाया गया यह एंटीक मंगलसूत्र को पेंडेंट के साथ एंटीक फिनिश लुक दिया गया है। (हैंड मंगलसूत्र डिजाइंस देखें)

अगर आप एंटीक मंगलसूत्र खरीदने की सोच रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे हमेशा नहीं पहन सकती हैं। इस तरह के मगंलसूत्र कुछ खास आउटफिट्स पर ही अच्छे लगते हैं। यह वजन में भी भारी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:होने वाली दुल्हन के लिए परफेक्ट हैं स्टोन वाले मंगलसूत्र के ये लेटेस्ट डिजाइंस

मगंलसूत्र का महत्व

significance of mangalsutra

  • क्या आपको मगंलसूत्र का अर्थ पता है? यह दो शब्द हैं, जिसका बेहद खास मतलब होता है। मंगल का मतलब पवित्रा और सूत्र यानी धागा। इसका अर्थ है कि मंगलसूत्र एक पवित्र धागा है। इसलिए शादीशुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनना अनिवार्य होता है।
  • मगंलसूत्र काले मोतियों से बनाया जाता है। काले मोती का संबंध भगवान शिव और पार्वती से है। मंगलसूत्र में सोना देवी पार्वती का प्रतीक है और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं।
  • क्या आपने कभी गौर किया है कि मगंलसूत्र में 9 मोती होते हैं? यह 9 मोती ऊर्जा से संबंधित हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।