herzindagi
how to wear mangalsutra in hand tips tricks

Mangalsutra Designs: करवा चौथ के लिए हैंड मंगलसूत्र डिजाइंस

हाथ वाले मंगलसूत्र की नई डिजाइंस की झलक आप इस आर्टिकल में देख सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 11:40 IST

करवा चौथ का त्योहार हर महिला को अति प्रिय होता है। इसकी एक वजह है कि वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं, दूसरी वजह है कि उन्हें इस पर्व पर सजने संवरने का मौका मिलता है।

इस अवसर पर हर सुहागिन महिला खूब सजती संवरती है, मगर बिना मंगलसूत्र के महिलाओं का श्रृंगार अधूरा है। इसलिए करवा चौथ के मौके पर महिलाएं मंगलसूत्र जरूर पहनती हैं। हालांकि, अब मंगलसूत्र को गले की जगह हाथ में पहनने का ट्रेंड देखा जा रहा है।

इसलिए अगर आप भी करवा चौथ पर हाथों में पहने जाने वाले मंगलसूत्र की डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको मंगलसूत्र की कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी अपने लिए एक खूबसूरत सा मंगलसूत्र खरीद पाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

mangalsutra collection

नाम वाला मंगलसूत्र डिजाइन (NameMangalsutra Design)

  • आप अपने पति या अपने नाम पर हाथ वाले मंगलसूत्र बनवा सकी हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही वर्णमाला के अक्षर के मंगलसूत्र आप ऑर्डर पर बनवा सकती हैं।
  • इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद का फॉन्‍ट भी चुन सकती हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही अलग-अलग फॉन्‍ट्स आते हैं।
  • इस तरह के मंगलसूत्र आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • यह आपको ऑर्डर पर बनवाना होगा, इसलिए आपके नाम में जितने अक्षर होंगे उस हिसाब से आपको इसका मूल्य चुकाना होगा। यह मंगलसूत्र लगभग 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में तैयार हो जाएंगे। (यहां आर्टिफिशियल मंगलसूत्र की बात हो रही है।)

इसे जरूर पढ़ें- मंगलसूत्र के ये डिजाइन बढ़ाएंगे आपके गले की सुंदरता

mangalsutra new designs

ईवेल आई मंगलसूत्र डिजाइंस (Evil Eye Mangalsutra Designs)

  • ईवेल आई ज्वेलरी इस वक्त काफी चलन में है और दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है। आपको मंगलसूत्र में भी इस तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी।
  • वैसे तो ईवेल आई बुरी नजर से बचाने का एक चिन्ह होता है। मंगलसूत्र में इस तरह के डिजाइंस उसे मॉडर्न लुक देते हैं।
  • आप इस तरह के मंगलसूत्र हर अवसर और हर तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • आपको बाजार में इस तरह के आर्टिफिशियल मंगलसूत्र 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे। वहीं गोल्‍ड या सिल्वर मंगलसूत्र आपको उस दिन के भाव के अनुसार मिलेंगे।

mangalsutra for karwa cahuth

जड़ााऊ मंगलसूत्र डिजाइंस (Jadau Mangalsutra Designs)

  • जड़ाऊ ज्वेलरी हैवी और खूबसूरत नजर आती है और मंगलसूत्र में भी आपको जड़ाऊ डिजाइंस मिल जाएंगी। इस तरह की डिजाइंस में ज्यादातर जरकन या फिर मोती वर्क देखने को मिलता है। आप चाहें तो दूसरे प्रेशियस स्टोन्स भी अपने मंगलसूत्र में जड़वा सकती हैं।
  • आपको इस तरह के मंगलसूत्र में जरकन में मल्टीपल रंग मिलेंगे। आप अपने आउटफिट के रंग के आधार पर भी जरकन के कलर का चुनाव कर सकती हैं।
  • इस तरह के मंगलसूत्र आपको परफेक्‍ट एथनिक लुक देते हैं और साड़ी, लहंगे या सलवार सूट के साथ बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं।
  • आपको बाजार में इस तरह के मंगलसूत्र लगभग 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

mangalsutra hand looks

मोती वाला मंगलसूत्र डिजाइन (Pearl Mangalsutra Designs)

  • मोती की माला ही नहीं और आप मंगलसूत्र में भी मोती का काम करवा सकती हैं। आजकल मोती वर्क वाले मंगलसूत्र डिजाइंस वैसे भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ऐसे में आप भी इस करवा चौथ इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
  • यह आपको तय करना है कि आपको मोती का साइज बड़ा रखना है या फिर छोटा। यदि आपके हाथ पतले हैं, तो आपकी कलाई में छोटे मोती वाला मंगलसूत्र ज्‍यादा जंचेगा वहीं हाथ ब्रॉड हैं, तो आपको मोटे मोती वाला मंगलसूत्र पहना चाहिए।
  • असली मोती और सोने या चांदी के मंगलसूत्र आपको किसी अच्छी ज्वेलरी शॉप से ही मिलेंगे। वहीं आर्टीफीशियल मंगलसूत्र आपको बाजार में 250 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में मिल जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।