यह बात बिल्कुल सच है कि आप और हम अपनी पसंदीदा चीजें खरीदने के लिए कभी भी कॉम्प्रोमाइज करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। बात अगर ज्वेलरी की करें तो आजकल काफी तरह के डिजाइन आपको मार्केट तथा इंटरनेट पर नजर आ ही जाएंगे,लेकिन एक विवाहित जीवन के लिए जो गहना अनमोल होता है वो मंगलसूत्र होता है।
हालांकि शादी के समय पहला मंगलसूत्र ससुराल वालों की तरफ से आता है, लेकिन अगर आप अपनी पसंद से भी मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं स्टोन वाले मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे आकर्षक।
अगर आप क्लासी और लेटेस्ट ट्रेंड का मंगलसूत्र खरीदना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि ऐसा डिजाइन आप असली डायमंड का भी बनवा सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है तो इस तरह का मंगलसूत्र आप पर खूब जचेगा। देखने में ऐसा मंगलसूत्र पेंडेंट नेकलेस की तरह लगता है।
इसे भी पढ़ें : हर अवसर पर आपके लुक्स में चार-चांद लगाएंगे मंगलसूत्र के ये डिजाइंस
मॉडर्न और ट्रेंडी चीजें आजकल हम काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इस तरह का स्टार वाला डिजाइन की जगह आप हार्ट शेप भी बनवा सकती हैं। इस तरीके का मंगलसूत्र आप रोजाना से लेकर किसी भी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं। (ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र)
किसी शादी या फंक्शन के लिए केवल आप गले में मंगलसूत्र कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा जरकन वाला मंगलसूत्र आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बता दें कि इस तरह का डिजाइन खासकर गोल्डन शेड ऑउटफिट के साथ बेस्ट नजर आता है। (मंगलसूत्र के नए डिजाइंस)
बता दें कि आजकल नग के साथ इस तरह का जेमस्टोन जैसा दिखने वाला मंगलसूत्र काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आप चाहे तो अपनी ऑउटफिट से मैचिंग कलर या अपने मनपसंद कलर को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Mangalsutra Designs: करवा चौथ के लिए हैंड मंगलसूत्र डिजाइंस
आजकल इस तरह का स्टोन डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहा है। बता दें कि इसे आप रोजाना भी पहन सकती हैं। आप चाहे तो स्टोन का साइज अपने हिसाब से बड़ा या छोटा कर सकती हैं।
इसी के साथ हमारे दिखाए गए मंगलसूत्र के ये स्टोन वाले लेटेस्ट पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : caratlane, bluestone, etsy
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।