herzindagi
fashion statement with minimalist daily wear jewellery MAin

सबसे डिफ्रेंट दिखने के लिए ट्राई करें मिनिमल जूलरी, मिलेंगे ढ़ेरो कॉम्प्लीमेंट

किसी भी ड्रेस के साथ अगर लाइट वेट जूलरी पहन ली जाए तो पूरा लुक ही बदल जाता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि सिर्फ कपड़ों का ही नहीं बल्कि वक्त के साथ साथ जूलरी का फैशन भी बदलता रहता है। 
Editorial
Updated:- 2019-08-30, 15:59 IST

जूलरी एक ऐसी चीज है जो सिर्फ शादी पार्टी ही नहीं बल्कि हर जगह आपको कूल और डिफ्रेंट दिखाने में मदद करती है। किसी भी ड्रेस के साथ अगर लाइट वेट जूलरी पहन ली जाए तो पूरा लुक ही बदल जाता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि सिर्फ कपड़ों का ही नहीं बल्कि वक्त के साथ साथ जूलरी का फैशन भी बदलता रहता है। आजकल मिनिमल जूलरी ट्रेंड में हैं। अगर आप ऑफिस के लिए पुराने कपड़े और फॉर्मल्स पहन पहनकर थक गई हैं तो अब कुछ नया ट्राई करें। आज हम आपको मिनिमल जूलरी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप रोज पहन सकती हैं। इनकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्‍ली की ये मार्केट हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

लाइट वेट एंकलेट

fashion statement with minimalist daily wear jewellery inside

लाइट वेट एंकलेट पहनकर आप अपनी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा सकती हैं। यह बहुत हल्के और कम्फरटेबल होते हैं। इन्हें आप सूट, साड़ी, जींस और स्कर्ट के अलावा फॉर्मल पर भी पहन सकती हैं। एंकले के कई डिजाइन और वैरायटी मिलती है, अपनी पसंद के हिसाब से आप इन्हें चुन सकती हैं।

 

लेयर्ड नेकलेस

fashion statement with minimalist daily wear jewellery inside

आजकल लेयर्ड नेकलेस काफी ट्रेंड में हैं। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लेयर्ड नेकलेस की दीवानी हो गई हैं। ये ट्रेडिशनल के अलावा वेस्टर्न अटायर पर भी खूब फबते हैं। मानसून और गर्मी के मौसम में लड़कियां इनका काफी प्रयोग करती हैं।

शॉर्ट ईयरकफ्स

fashion statement with minimalist daily wear jewellery inside

वैसे तो ईयरकफ्स लड़कियों को शुरू से ही पसंद होते हैं, लेकिन आजकल नए स्टाइल वाले ईयरकफ्स मार्किट में आ चुके हैं। अगर आप बाजारों में देखेंगी तो आपको पूरे कान को ढंकने वाले ईयरकफ्स के बजाय छोटे और पतले कफ्स मिलेंगे। लड़कियां रिंग, यूरोपियन और क्लिप स्टाइल के कफ्स ज्यादा पहन रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Jewellery खरीदने जा रही हैं तो इन 8 टिप्स को करें फॉलो

डेकोर रिंग्स

fashion statement with minimalist daily wear jewellery Inside

 

एक ओर जहां ईयरकफ्स और नेकलेस के छोटे साइज फैशन में आ रहे हैं तो वहीं लड़कियां बड़ी और हाईलाइट डेकोर रिंग्स पसंद कर रही हैं। इन्हें आप कई डिजाइन और शेप्स में खरीद सकती हैं। बटरफ्लाई, पत्ती, फूल और रेकटेंग्लर स्टाइल की डेकोर रिंग्स को लड़कियां ज्यादा पहन रही हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।