शादी के फंक्शन में दिखना है खास तो लहंगे के ये लेटेस्ट डिजाइंस आएंगे आपके काम

स्टाइलिश दिखने के लिए आप सेलेब्रिटी के स्टाइलिश लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खासतौर से ख्याल रखना होगा।

latest lehenga designs for wedding function

हर शादी व फंक्शन में जाने के लिए हम अक्सर ट्रेडिशनल वियर को ही पहनना पसंद करते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग लहंगे को पहनते हैं। हालांकि इसमें आपको कई डिजाइंस लगभग हर ऑफ़लाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर आसानी से मिल जाएंगे।

आजकल की बात करें तो हम सेलिब्रिटीज के जैसे डिजाइनर लहंगे पहनना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लहंगे के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन ट्रेडिशनल लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स।

ब्लैक लहंगा डिजाइन

ब्लैक कलर अपने आप में काफी क्लासी लुक देने में मदद करता है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस तरह के मिलते-जुलते लहंगे आपको मार्केट में लगभग 3,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ शैम्पेन गोल्डन कलर की ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

वेलवेट लहंगा डिजाइन

velvet lehenga design

ठंड से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए आप वेलवेट फैब्रिक से बने लहंगे को पहन सकती हैं। इस तरह के डिजाइनर आउटफट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह के मिलते-जुलते लहंगे आपको मार्केट में लगभग 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप सिंपल और स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:व्हाइट कलर के ये ब्राइडल लहंगा डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

ऑफव्हाइट लहंगा डिजाइन

दिन की शादी में जा रही हैं तो इस तरह के सोबर कलर को ट्राई करें। इसे डिजाइनर फराज़ मनन द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके के लहंगे आपको मार्केट में लगभग 5,000 रुपये के आसानी से मिल जाएंगे।

HZ Tip: इस तरह के मॉडर्न लुक के साथ बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें।

अगर आपको शादी के फंक्शन में पहनने के लिए लहंगे के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP