herzindagi
wedding lehenga trends

Wedding Lehenga Design: भाभी से लेकर ननद तक पर जचेंगे ये लहंगे लुक्स, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Best Wedding Special Lehenga Designs: वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आप भी अपने लुक को ग्रेसफुल बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट लहंगा डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-15, 12:21 IST

Top Wedding Lehenga Designs: वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही बाजारों भी तरह-तरह के फैशनेबल कपड़ों से सज चुके हैं। वहीं जिनके घर में शादी है, उन्होंने सबसे पहले कपड़ों की खरीददारी शुरू कर दी होगी। दरअसल, शादी के मौके पर हम सबसे ज्यादा अपने लुक को लेकर परेशान रहते हैं। वहीं लड़कियां सबसे ज्यादा अपने लुक को कंफ्यूज रहती हैं, आखिर क्या पहना जाए। अधिकतर लोग शादी जैसे खास दिन पर इंडियन लुक में खुद को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। एथनिक में आप एकदम पारंपरिक अंदाज में नजर आती हैं। फिर चाहे वो शादी का कोई भी फंक्शन हल्दी, मेहंदी से लेकर संगीत और रिसेप्शन कुछ भी हो। हर मौके के लिए इंडियन लुक परफेक्ट होता है।

ऐसे में यदि आपके घर में भी शादी है और आप अपनी भाभी से लेकर ननद और देवरानी-जेठानी के संग ट्विनिंग करने का सोच रही हैं तो आज हम आपको गर्ल गैंग के लिए कुछ लेटेस्ट लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। यह डिजाइन आपके इस वेडिंग सीजन लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। इन लहंगों को पहनने के बाद आपका लुक काफी गॉर्जियस नजर आएगा। ऐसे में आइए एक नजर डाल लेते हैं इन क्लासी और मॉडर्न लहंगों के डिजाइन पर। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

बनारसी लहंगा लुक

bnarasi lehnega

यदि आपको शादी के मौके पर रॉयल अंदाज में नजर आना है तो उसके लिए आप इस तरह का बनारसी लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे आप अपनी किसी साड़ी या फैब्रिक लेकर भी अपने अनुसार स्टिच करा सकती हैं। ऐसे लहंगों का लुक पहनने के बाद आता है। इनके संग आप कोई भी कुंदन ज्वेलरी, बन हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे लहंगे आपको ज्यादातर डार्क कलर में ही मिलेंगे। इनको आप शादी से लेकर संगीत और रिसेप्शन किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: वेडिंग लहंगा ट्राई करते समय इन बातों का रखें ध्यान, चुनने में नहीं होगी कोई गड़बड़

कॉटन सिल्क लहंगा

net lehenga

गर्मियों की वेडिंग के लिए इस तरह के लहंगे बेस्ट रहते हैं। यह लहंगे देखने में काफी हैवी लुक देते हैं, लेकिन कैरी करने के बाद यह काफी लाइटवेट लगते हैं। इस तरह के लहंगे में आपको जरी, थ्रेड या हैंड वर्क मिल सकता है। इसके संग आप चाहे तो अलग से रेडीमेड चोली खरीद सकती हैं। इस तरह के लहंगे संग नेट का दुपट्टा काफी जंचता है। आप इसको संगीत नाइट के मौके पर स्टाइल करके हेयर स्टाइल को कर्ली करके साइड टक करें। साथ में, ग्लॉसी मेकअप पर स्टोन वर्क ज्वेलरी आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगी।

प्रिंटेड लहंगा लुक

printed lehenga

अगर आप चाहती हैं कि शादी में आपका लुक सबसे हटके दिखे तो आप एक्ट्रेस की तरह प्रिंटेड लहंगा ट्राई करें। इस तरह के लहंगे आजकल काफी चलन में भी हैं। इन लहंगों के संग आप कोई भी हैवी वर्क ज्वेलरी और शिफॉन दुपट्टे से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। साथ में हैवी गोल्डन नेकलेस आपको शादी लुक देगा। इस लहंगे के संग आप हेयर स्टाइल को स्ट्रेट करके ओपन रखकर मेकअप को न्यूड रखें। ऐसे में आपका ओवरऑल लुक काफी क्लासी दिखेगा। 

ये भी पढ़ें: Lehenga Designs: 'मॉनसून वेडिंग' में पहनना है लहंगा तो टीवी एक्‍ट्रेस संजीदा शेख के इन 3 लुक्‍स से लें टिप्‍स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/Sonal Chauhan/Pragya Jaiswal/Madhuri Dixit/Tanvi Thakkar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।