-1775460964692.png)
गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी इस साल गर्मी में रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और कंफर्टेबल आउटफिट की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट लाइटवेट टॉप डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।
अधिकतर महिलाएं एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर होने लगती हैं और वह कुछ डिफरेंट और यूनिक ट्राई करने का सोचती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और डिफरेंट आउटफिट की तलाश में है, तो आपके लिए यह खूबसूरत स्वीटहार्ट नेक कॉटन क्रॉप टॉप बेस्ट हो सकता है। इसे आप किसी भी तरह की जींस के साथ शामिल कर सकती हैं।
-1775460713783.png)
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक पफ स्लीव्स टॉप को भी किसी भी ट्राउजर या जींस के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे टॉप आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने में मदद करेंगे साथ ही आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
-1775460747148.png)
अगर आपके पास जींस बहुत सारी है, लेकिन आप उनके साथ पहनने के लिए टॉप की तलाश में है, तो इस तरह का खूबसूरत स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंटेड राउंड नेक स्कूबा टॉप भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। ऐसे टॉप डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकता है।
-1775460899033.png)
यह भी पढ़ें- V Neckline Top Designs: लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टाइल करें वी नेकलाइन टॉप, देखें डिजाइंस
अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए अगर आप एक जैसे टॉप पहनती हैं, तो अब सेम टॉप पहनने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत बेल स्लीव नेट क्रॉप टॉप को शामिल कर सकती हैं। ऐसे टॉप डिजाइंस महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी सही रहेंगे।इसे आप अपने ऑफिस या वर्कप्लेस पर पहनकर जा सकती है। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करेगा।
-1775460922098.png)
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के खूबसूरत हॉल्टर नेक टियर्ड क्रॉप टॉप को किसी भी ट्राउजर या जींस के साथ पहन सकती हैं। ऐसे टॉप डेली वियर में पहनने के लिए एक सही ऑप्शन रहेंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
-1775460941090.png)
यह भी पढ़ें- Corset Top Designs: जींस के साथ स्टाइल करें क्रोसेट टॉप, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/burgstudio9/istyle+can/szn/kinjo/stylecast
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।