जल्दी से फैशनेबल लुक चाहिए हो, तो आपके जहन में किस आउटफिट की छवि उभरती है? हो सकता है कि आपके मत अलग-अलग हों, मगर आप एथनिक लुक पसंद करती हैं तो जरूर आप सबसे पहले एक सुंदर सी कुर्ती के बारे में ही सोचेंगी। आपको बाजार में एक नहीं कई प्रकार की कुर्तियां मिल जाएंगी। मगर हर तरह की कुर्तियां आपके पास हो यह जरूरी नहीं है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल 7 प्रकार की कुर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनका आपकी वॉर्डरोब में होना बहुत जरूरी है। इन कुर्तियों को आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इन कुर्तियों को फैशन कभी आउट नहीं होता है और इनमें आपको वेराइटी और विकल्प भी खूब मिल जाएंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह की कुर्तियों को आप अपनी वार्डरोब में शामिल करके स्टाइलिश और आकर्षक दिख सकती हैं। चाहे वह ऑफिस हो, पार्टी, शादी या कैजुअल आउटिंग हो, हर अवसर के लिए आपके पास एक उपयुक्त कुर्ती होनी चाहिए। इन कुर्तियों को सही तरीके से स्टाइल करना भी जरूरी है। तो चलिए इस लेख को पूरा पढ़िए और जानिए किस तरह की कुर्ती को आप कैसे स्टाइल कर सकती हैं।
स्ट्रेट कुर्ती
अगर आपको एथनिक आउटफिट्स पसंद हैं तो आपकी वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक स्ट्रेट कुर्तियां होंगी। आजकल स्ट्रेट कुर्तियों में भी बहुत सारे पैटर्न आ रहे हैं। इनमें एंकल लेंथ कुर्तियां, नी लेंथ कुर्तियां और फ्रंट स्लिट कुर्तियां बहुत ज्याद ट्रेंड में हैं। इनमें से अगर आपकी वॉर्डरोब में भी कुर्ती नहीं है तो आपको तुरंत ही ऐसी कुर्ती खरीदनी चाहिए। आप इन्हें लेगिंग, प्लाजो और स्किन टाइट जींस के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको डिजाइनर और सिंपल दोनों तरह की कुर्तियां मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीद सकती हैं।
शॉर्ट अनारकली कुर्ती
शॉर्ट अनारकली कुर्तियों का ट्रेंड एक बार फिर से महिलाओं के मध्य काफी लोकप्रिय हो रहा है। हालही, में आई वेब सिरीज हीरा मंडी में भी शॉर्ट अनारकली कुर्तियों को काफी डिजाइनर तरीके से दिखाया गया है। वैसे तो आपको बाजार में कॉटन, क्रेप और अन्य फैब्रिक्स में भी शॉर्ट अनारकली कुर्तियां मिल जाएंगी। बेस्ट बात है कि आप शॉर्ट अनारकली कुर्तियों को किसी भी बॉटम के साथ पहन सकती हैं। यह आपको पार्टी लुक, वेडिंग लुक और ऑफिस लुक भी दे सकती हैं।
नीलेंथ अनारकली कुर्ती
आपको नी लेंथ अनारकली कुर्तियों को भी अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। आप इन्हें प्लाजो, शरारा और चूड़ीदार पैजामी के साथ पहन सकती हैं। इसमें भी आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी। बहुत सारी महिलाएं यह सोच कर अनारकली कुर्ती नहीं पहनती हैं क्योंकि उन्हें भ्रम होता है कि इस तरह की कुर्ती में वो मोटी नजर आएंगी, मगर ऐसा नहीं है, यह बात सच है कि अनारकली कुर्तियों से वॉल्यूम नजर आने लगता है। मगर इन्हें पहन कर आप मोटी नहीं लगेंगी।
फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ती
अगर आप किसी पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी वियर कपड़ों की तलाश में हैं, तो आपकी वॉर्डरोब में रखी फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ती आपको ऐसा ही लुक दे सकती हैं। आपको बाजार में हैवी, लाइट, प्लेन, सिंपल और एंब्रॉयडरी वाली तरह-तरह की अनारकली कुर्तियां मिल जाएंगी। आप उन्हें पहन डिजाइनर दुपट्टों के साथ कैरी करके पार्टी लुक पा सकती हैं।
ब्रोकेड कुर्ती
ब्रोकेड का ट्रेंड भी आजकल काफी लोकप्रिय है। इसमें आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद की डिजाइन और फैब्रिक का चुनाव करके, किसी अच्छे टेलर से आप इस तरह कुर्तियों को बनवा सकती हैं। आप इन कुर्तियों को स्ट्रेट, फ्रंट स्लिट और पैनल डिजाइन में बनवा सकती हैं। इन्हें आप किसी पार्टी या छोटे फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
चिकनकारी कुर्ती
चिकनकारी कुर्तियों को तो हर उम्र की महिला पहन सकती है और इसे आप किसी भी अवसर पर कैरी कर सकती हैं। आपको इसमें भी बहुत तरह की वेराइटी मिल जाएंगी। इन्हें आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं। इसमें आपको स्ट्रेट, कलीदार और पैनल हर तरह की कुर्तियां मिल जाएंगी। आप इन्हें लॉन्ग स्कर्ट, जींस, पैजामे, सलवार किसी के साथ भी क्लब कर सकती हैं।
हैंडलूम कुर्ती
हैंडलूम कुर्तियां भी आपकी वॉर्डरोब में जरूरी होनी चाहिए क्योंकि इस तरह की कुर्तियों को आप ऑफिस, पार्टी या फिर कैजुअली भी कैरी कर सकती हैं। आपको किसी अच्छे हैंडलूम में भी इस तरह की कुर्तियां मिल जाएंगी और आप कपड़ा लेकर अपने मनपसंद अंदाज में इन्हें बनवा भी सकती हैं।
आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों