herzindagi
image

सूट बनवाने से पहले देख लें कुर्ती की बैक डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

अगर आप भी भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और इसके लिए खूबसूरत सूट बनवाने वाली है, तो आप कुर्ती के इन 4 बैक डिजाइन को बनवाकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-30, 12:46 IST

महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए कई प्रयास करती है। वह अपने आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक हर एक चीज परफेक्ट तरीके से मैच कर पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और इसके लिए खूबसूरत सूट बनवाने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको कुर्ती के बैक डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप बनवाकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

कुर्ती बैक डिजाइन 

अगर आप भी अपने लिए सलवार सूट बनवाने वाली हैं, तो सूट सिलवाने से पहले आप इन कुर्ती की बैक डिजाइन को ट्राई करवा सकती हैं। 

क्रिस-क्रॉस पैटर्न

अगर आप कुर्ती सिलवाने वाली है, तो उसके बैक डिजाइन कुछ इस तरीके से बनवा सकती हैं। यह डिजाइन आपके लुक को क्लासी और मॉडर्न टच देने में बहुत मदद करेगी। इस तरह की डोरी टाई के साथ क्रिस-क्रॉस पैटर्न डिजाइन वाले रेडिमेड कुर्ता आपको बाजार में मिल जाएंगे या आप इस तरह की डिजाइन को बनवा भी सकती हैं।

1 - 2025-05-27T183328.415

ओवल शेप कटआउट 

अगर आप किसी खास फंक्शन में पहनने के लिए कुर्ती सिलवा रही है, तो अब आप उस कुर्ती की बैक डिजाइन कुछ इस तरीके से ओवल शेप कटआउट में बनवा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेगी। अब बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से इस डिजाइन की कुर्ती बनवा सकती हैं।

2 - 2025-05-27T183334.703

यह भी पढ़ें: प्लस साइज फ्लोरल प्रिंटेड गोटा वर्क सूट आपके लुक को बना देंगे अट्रैक्टिव, देखें डिजाइन

यू शेप कटआउट 

अगर आप भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं और अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब यह खूबसूरत यू शेप कटआउट डिजाइन की कुर्ती आप टेलर से बनवा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन इन दिनों बेहद चलन में है। ऐसे में आप भी इसे बनवाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस बैक डिजाइन वाली कुर्ती को आप सलवार, प्लाजो या पेंट के साथ भी पहन सकती हैं।

3 - 2025-05-27T183330.839

क्रिस-क्रॉस बैक डिजाइन

अगर आपके घर पर शादी है और आप घर की शादी में सबसे हटके और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की क्रिस-क्रॉस बैक डिजाइन की कुर्ती टेलर से बनवा सकती हैं। आप इस डिजाइन की कुर्ती को रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। आपको इस तरीके की बैक डिजाइन वाले सूट ऑनलाइन भी आसानी से मिल सकते हैं। इस तरह की डिजाइनर कुर्ती को आप किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।

4 - 2025-05-27T183332.398

यह भी पढ़ें: Beach Look: गर्मी की छुट्टियों में हस्बैंड के साथ जा रही हैं बीच पर, तो इन आउटफिट्स को अभी से रख लें सूटकेस में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -  instagram/vastragyaan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।