Kurti Design for Holi 2024 Party: होली पार्टी का लेना है मजा तो जींस के साथ पहनें ये कुर्ती

 Kurti Design for Holi 2024 Party: होली का त्योहार आने वाला है ऐसे में आप कुछ नए ट्रेंड की कुर्ती को खरीदकर पार्टी में वियर करें।

kurti for holi

होली का त्योहार इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले ऑफिस या अन्य जगह पर पहले ही पार्टी का आयोजन किया जाता है ताकि सभी लोग मिलकर पार्टी को एन्जॉय कर सके। वहीं कई लोग होली वाले दिन ही पार्टी रखते हैं इसमें सारे रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं। अगर आप भी होली पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो इसके लिए आप जींस के साथ कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आप कम्फर्टेबल भी रहेंगी। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी।

चिकनकारी वर्क मल्टीकलर कुर्ती

Multicolour kurti

होली पार्टी के लिए आप चिकनकारी वर्क मल्टीकलर कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको फुल स्लीव्स कुर्ती मिलेगी। जिसे आप जींस के साथ वियर कर सकती हैं। साथ ही इसमें जो नेकलाइन आपको लेना है वो डीप न लें। इसके लिए आप वी शेप नेकलाइन या स्क्वेयर नेकलाइन खरीद सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही कलर भी कम लगेगा। इस तरह की कुर्ती आप 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं।

कॉटन प्रिंट कुर्ती

Cotton print kurti with holi

अगर आप कुर्ती वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आपक कॉटन कुर्ती को वियर कर सकती हैं। जींस के साथ इस तरह की कुर्ती भी अच्छी लगेगी। बस आपको इसकी नेकलाइन और स्लीव्स का ध्यान रखें। इस तरह की कुर्ती आप प्लेन भी ले सकती हैं या मल्टीकलर में भी ले सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप मार्केट से 200 से 300 रुपये में ले सकती हैं। (एथनिक लुक के लिए आउटफिट)

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

शॉर्ट कुर्ती

Short kurti for holi

शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल करना काफी पसंद होता है। होली पर भी आप ऐसी कुर्ती को वियर कर सकती हैँ। इसमें आपको स्ट्रेट, ए लाइन या अंगरखा स्टाइल कुर्ती खरीद सकती हैं ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे। इसके लिए आप कलरफुल प्रिंट को ट्राई कर सकती हैं या आप चाहें तो प्लेन व्हाइट कुर्ती भी ले सकती हैं ताकि लुक अच्छा लगे। (ड्रेसेस स्टाइल टिप्स)

इस बार होली पार्टी में इस कुर्ती डिजाइन को ट्राई करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा साथ ही होली की फोटो भी अच्छी आएगी। इस तरह की कुर्ती को आप जींस के साथ आसानी से पहन पाएंगी। बस आप इन कुर्ती को ऑनलाइन मंगाने की बजाए मार्केट से जाकर खरीदें ताकि लुक परफेक्ट लगे।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: फैंसी लुक देने में मदद करेंगे लॉन्ग कुर्ती स्टाइल के डिजाइन वाले ये सलवार-सूट, देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP