Kurti Designs: ट्रेडिशनल लुक हर कोई पसंद करता है। इसलिए हम अक्सर अपने लिए ट्रेंडी डिजाइन की कुर्ती और साड़ी खरीदते हैं और स्पेशल ओकेजन पर इन्हें वियर करते हैं। लेकिन जो कुर्ती हमें पसंद आती है वो हमारे ऊपर अच्छी नहीं लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें हमारी ब्रेस्ट की सही फिटिंग नजर नहीं आती है। इसके लिए जरूरी है कि आप आर्टिकल में बताए गए कुर्ती को स्टाइल करें। इसमें आपकी फिटिंग भी अच्छी आएगी।
छोटे प्रिंट की कुर्ती डिजाइन (Small Print Kurti Designs)
अगर आपका ब्रेस्ट साइज हैवी है तो इसमें फिटिंग परफेक्ट लगे इसके लिए आप छोटे प्रिंट की कुर्ती वियर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें जो प्रिंट होता है इससे आपका साइज कम लगता है और शेप भी काफी अच्छी आती है इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें आप कॉटन कुर्ती ले सकती हैं, वरना आपको सिल्क में भी काफी अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे।
फुल लेंथ कुर्ती डिजाइन (Kurti Designs For Women)
कुर्ती में आप फुल लेंथ डिजाइन को वियर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे वियर करने के बाद आप पतली नजर आती हैं, साथ ही खूबसूरत दिखाई देती हैं। इसमें आपके ब्रेस्ट भी हैवी नहीं लगते हैं। इसके साथ आप मैचिंग दुपट्टे को वियर कर सकती हैं वरना आपको कोटी डिजाइन भी मिल जाते हैं। मार्केट से आप इस तरह की कुर्ती जॉर्जेट या फिर कॉटन फैब्रिक में खरीद सकती हैं। (लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन)
वी नेकलाइन कुर्ती (V Neckline Kurti Designs)
आप अपने ब्रेस्ट साइज की परफेक्ट फिटिंग के लिए वी नेकलाइन कुर्ती को वियर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शेप काफी अच्छी आती है साथ ही आपका कुर्ती लुक भी स्लिम लगता है। इसमें आप चाहे तो अंगरखा स्टाइल कुर्ती को वियर कर सकती हैं, वरना आप सिंपल स्ट्रेट वी नेकलाइन वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन वाली कुर्ती मार्केट में 200 से 500 रुपये में मिल जाती है। (सलवार सूट डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: जींस के साथ ट्राई करें स्टाइलिश नेक डिजाइन की ये ट्रेंडी कुर्तियां
इन कुर्ती डिजाइन को करें वियर इसमें आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा, साथ ही आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इसके अलावा आप अगर फैब्रिक का खास ध्यान रखेंगी तब भी आपके ब्रेस्ट हैवी नहीं लगेंगे।
अगर आपको हमारी एक्सपर्ट की ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों