बाजार में आपको कुर्ता कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप ये कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले कुर्ता सेट दिखा रहे हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
बनारसी कुर्ता सेट
एथनिक आउटफिट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का कुर्ता वियर कर सकती हैं। यह कुर्ता कॉटन में है और इसमें बनारसी वर्क किया हुआ है। इस सूट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं। इस कुर्ता को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ हो फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
बनारसी कुर्ता में आप इस तरह का आउटफिट भी वियर कर सकती हैं और इस कुर्ता को हल्दी फंक्शन में भी पहन सकती हैं।
प्रिंटेड कुर्ता सेट
अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का प्रिंटेड कुर्ता भी स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ता रेयान फैब्रिक में है और इस कुर्ता सेट में बेहद ही खूबसूरत प्रिंटेड डिजाइन बना हुआ है। यह प्रिंटेड कुर्ता सेट को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये प्रिंटेड कुर्ता सेट 1,500 रुपये में की कीमत में मिल जाएगा। इस कुर्ता को आप ट्राउजर और दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप हील्स हन सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
बंधनी प्रिंट ए-लाइन कुर्ता
यह बंधनी प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ता भी आप स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। यह कुर्ता कॉटन में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत प्रिंटेड वर्क किया हुआ है। ये बांधनी प्रिंट ए-लाइन कुर्ता सिंपल है। लेकिन, इस आउटफिट में आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी। इस बंधनी प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ता को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस बंधनी प्रिंट ए-लाइन कुर्ता को आप व्हाइट ट्राउजर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।
यह चंदेरी सिल्क कुर्ता भी आप स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और ये कुर्ता चंदेरी सिल्क में है। वहीं इस कुर्ता को भी आप कई सारे खास मौके पर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Kajari Teej 2024 Suit Fashion: कजरी तीज के दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सलवार-सूट, देखें तस्वीरें
अगर आपको कुर्ता के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit -lifestylestores, koskii, nykaafashion, myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों