Kokilaben Ambani Saree Look: अंबानी फैमिली इस समय अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन में बिजी चल रही है। लेकिन उनके फैशन में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हर कोई अलग-अलग आउटफिट पहने अपनी फोटो खिंचवाते दिखाई देता है, ताकि वो सबसे अलग लगे। इस घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य कोकिलाबेन अंबानी भी घर के हर फंक्शन में सबसे अलग नजर आती हैं। कई सारे ऐसे फंक्शन हैं जहां पर वो पिंक कलर साड़ी पहनें दिखाई दी हैं। अगर आपको भी 50 से 60 साल की उम्र में पिंक कलर अच्छा लगता है, तो आप भी इनकी साड़ी डिजाइन कलेक्शन को अपनी वॉर्डरोब में ऐड कर सकती हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनके साड़ी डिजाइंस।
गुजराती शादी में घारचोला काफी अहम होता है। इसलिए इसे दुल्हन अपनी शादी में पहनती हैं। इसमें अलग-अलग डिजाइन की पैटर्न को बनाया जाता है। कोकिलाबेन अंबानी ने इस तस्वीर में ऐसी ही साड़ी डिजाइन को वियर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसमें हाथी के डिजाइन को साड़ी के कॉर्नर पर डिजाइन किया हुआ है। इसके साथ साइड में गोल्डन वर्क बॉर्डर लगाया है। इससे यह साड़ी और भी अच्छी लग रही है। 50 से 60 की महिलाएं इस तरह की साड़ी को पहन सकती हैं। इससे उनका लुक सिंपल और अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,200 रुपये में हल्के कपड़े में मिल जाएगी।
अगर आप सोच रही हैं कि पिंक कलर साड़ी में किस तरह के डिजाइन को आप वियर करें, तो इसके लिए आप इस बॉर्डर वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लाइट पिंक कलर के साथ सीक्वेंस वर्क बॉर्डर साड़ी को वियर किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने सेम बॉर्डर वर्क वाले ब्लाउज को भी स्टाइल किया है। इसके साथ डायमंड ज्वेलरी को पेयर किया है। आप भी इस तरह की साड़ी को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Designs For Wedding: दुल्हन की मां पर अच्छी लगेंगी गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी, देखें डिजाइंस
कोकिलाबेन अंबानी ने इस तस्वीर में पिंक कलर सिल्क साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें वो अच्छी लग रही हैं। साड़ी में सिर्फ प्लेन बॉर्डर और अंदर की तरफ बूटी वर्क दिया गया है। इससे साड़ी सुंदर लग रही है। आप भी अपने किसी भी घर के फंक्शन में इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस साड़ी के साथ आप इनकी तरह से ग्रीन एम्ब्रेल्ड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
कोकिलाबेन अंबानी अक्सर किसी खास फंक्शन में पिंक कलर साड़ी में दिखाई दी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिंक कलर इनका पसंदीदा कलर है। लेकिन यह जब भी इस कलर की साड़ी वियर करती हैं, तो सुंदर दिखाई देती हैं। आप भी 50 से 60 साल की उम्र में पिंक कलर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक सिंपल और सोबर लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Pink Saree Looks: नीता अंबानी ने इन डिजाइन में पहनी पिंक साड़ी, देखें तस्वीरें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instargam
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।