हर लड़की का अपना एक अलग फैशन और स्टाइल होता है। कुछ लोग सिंपल रहना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लड़कियां हमेशा काफी बोल्ड और हाईलाइट रहना पसंद करती हैं। ज्योतिष के अनुसार भी हर लड़की का अपना स्टाइल होता है। ज्योतिषों के हिसाब से, प्रत्येक राशि चिन्ह में कुछ निश्चित गुण होते हैं, जो उसकी पर्सनेलिटी पर साफ प्रतिबिंबित होते हैं। चाहे कोई आम लड़की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटी, कुछ न कुछ आपके अंदर इतना नेचुरल होता है जो आपकी पर्सनेलिटी में साफ दिखता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नेचुरल स्टाइल कैसा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां आप आसानी से अपने बारे में वो चीजें जान पाएंगे जो शायद आपको कोई और नहीं बता सकता है। तो आइए शुरू करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Weight loss की तमाम कोशिशें हो गई है नाकाम तो राशि के अनुसार कम करें अपना वजन
सैजिटेरियस (धनु राशि)
धनु राशि जिसे अंग्रेजी में सैजिटेरियस कहते हैं। इस राशि की लड़कियां काफी स्मार्ट, एक्टिव और ऊर्जावान होती हैं। इन लड़कियों का मानना होता है कि खूबसूरती मेकअप से नहीं बल्कि आपकी इनर सोल से आती हैं। इसलिए इस राशि की लड़किया थोड़ा सिंपल रहना पसंद करती हैं।
कैप्रिकॉर्न (मकर राशि)
मकर राशि की महिलाओं का अंदाज दरअसल कुछ अलग ही होता है। इन महिलाओं को सभी चीजें क्लासिक पसंद होती हैं। दोस्ती के मामले में मकर राशि की लड़कियां बहुत मेहनती और वफादार साबित होती हैं।
स्कोर्पिओ (वृश्चिक राशि)
वृश्चिक राशि की लड़कियों की पर्सनेलिटी इतनी आकर्षक होती है कि ये जहां भी जाती हैं वहां अपनी छाप छोड़ देती हैं। इस राशि की लड़कियां कुछ भी पहनें, काफी बोल्ड दिखती हैं और ये चीज इनकी पर्सनेलिटी पर साफ दिखती भी है।
लिब्रा (तुला राशि)
तुला राशि की लड़कियों की दिली ख्वाहिश होती है कि वो ऐसा कुछ पहनें जो किसी के पास न हो। इन्हें आसानी से कोई चीज पसंद नहीं आती है। अगर इनके जैसी चीज किसी और के पास दिख जाती है तो ये उसे दोबारा पहनना पसंद नहीं करती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि तुला राशि की लड़कियों की पर्सनेलिटी काफी शॉर्प होती है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: बैकलेस ड्रेस पहनने से पहले पीठ को दें अट्रैक्टिव लुक
वर्गो (कन्या राशि)
कन्या राशि की लड़कियां हमेशा अराजकता में आदेश खोजने का काम करती हैं। यानि कि ये महिलाएं तेजी से जीवन जीती हैं और वही पहनना पसंद करती हैं जो इन्हें पसदं होता है।
लीओ (सिंह राशि)
सिंह राशि की लड़कियां अपनी लाउड स्माइल और अपने खुशमिजाज नेचर की वजह से हमेशा लोगों कं दिल जीतती हैं। लीओ राशि की लड़कियों को फैशन के नाम पर कुछ नया करना पसंद होता है।
कैंसर (कर्क राशि)
कर्क राशि की लड़कियां काफी इमोशनल और सेंसटिव होती हैं। ये लड़कियां खुद को काफी एलीट और क्लासी रखती हैं।
जेमनी (मिथुन राशि)
फन, खुशी और मजाक करना मिथुन राशि की लड़कियों की खासियत होती है। ये लड़कियां बिल्कुल भी फेक नहीं होती है। अगर फैशन और स्टाइल की बात करें तो ये कुछ नया करना पसंद करती हैं।
टॉरस (वृषभ राशि)
वृषभ राशि की लड़कियां मजबूत इरादों वाली और स्वाभाविक रूप से सुंदर होती हैं। वृषभ महिलाएं लक्जरी के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती हैं।
एरीज़ (मेष राशि)
इस राशि की लड़कियां उग्र और भावुक होती हैं। मेष राशि की महिलाएं काफी बोल्ड मेकअप अपनाती हैं और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ती हैं।
पाइसीज़ (मीन राशि)
सहज, बहुमुखी, सुशील और सिंपलीसिटी का गुण मीन राशि की लड़कियों में जन्मजात होता है। अगर फैशन की बात करें तो ये लड़कियां काफी सिंपल रहती हैं और अपने हिसाब से खुद को कैरी करना पसंद करती हैं।
अक्केरीअस (कुंभ राशि)
इस राशि के साथ पैदा हुए लोग सच्चे और ईमानदार होते हैं। इनकी गूढ़ विचारधाराओं और और नजरियों को लेकर इस राशि की लड़कियां सबसे अलग होती हैं। हां, अगर स्टाइल की बात करें तो यह किसी को भी पीछे छोड़ सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों