येलो एक ऐसा कलर है, जिसे किसी भी तरह पहना जाए तो वह काफी अच्छा लगता है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस कलर को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं। कई बार लड़कियां खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए महंगे व डिजाइनर आउटफिट को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप स्मार्टली कपड़ों को पहनती हैं तो सिंपल कपड़ों में भी आप बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं। येलो कलर भी एक ऐसा कलर है, जिसे अगर यूनिक तरह से पहना जाए तो यकीनन आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।
अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप येलो कलर को किस तरह फ्लॉन्ट करें तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल से आईडिया ले सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन येलो कलर आउटफिट के बारे में बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें-साड़ी के पल्ले को यूं करेंगी स्टाइल तो कमर दिखेगी पतली
जिन्हें देखने के बाद आप भी इससे आईडिया ले सकती हैं और खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती है। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ येलो कलर आउटफिट आईडियाज के बारे में-
सोनाक्षी सिन्हा
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और येलो कलर आउटफिट पहनना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के इस आउटफिट से आईडिया ले सकती हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने miloni_s91 ब्रांड का येलो फ्लोर लेंथ सूट पहना है। येलो सूट में व्हाइट कलर की एंब्रायडरी इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।
वहीं इसके साथ सोनाक्षी ने चुनरी भी कैरी की है। सोनाक्षी के इस लुक को मोहित रॉय ने स्टाइल किया है। अपने इस लुक के साथ सोनाक्षी ने लॉन्ग ईयररिंग कैरी किए हैं। साथ ही सोनाक्षी ने मेकअप को सटल रखा है।
काजोल
काजोल का यह येलो कलर सूट लुक बेहद ही डिसेंट है और आप इसे केजुअल से लेकर ऑफिस तक कहीं भी कैरी कर सकती हैं। अपने इस लुक में काजोल ने येलो कलर का सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की चुनरी टीमअप की है। अपने इस लुक में काजोल ने लॉन्ग ईयररिंग और रिंग्स पहने हैं। नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ काजोल यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
स्वरा भास्कर
अगर आप अपने लुक में सिर्फ येलो टच देना चाहती हैं तो आप स्वरा के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में स्वरा ने ऑरेंज कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में नेकलाइन पर येलो टच इसे एक यूनिक लुक दे रहा है। अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए स्वरा ने व्हाइट कलर के हील्स कैरी की हैं।
भूमि पेडनेकर
कॉकटेल पार्टी से लेकर नाइट पार्टी के लिए अगर आप येलो आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो भूमि पेडनेकर के इस लुक से आईडिया लें। अपने इस लुक में भूमि ने येलो कलर सीक्वेंस गाउन पहना है। एक अवार्ड शो के लिए भूमि ने इस लुक को कैरी किया था। आप भी एक यूनिक लुक के लिए फिश कट गाउन को ट्राई कर सकती हैं।
विद्या बालन
केजुअल्स में येलो कलर को एक स्टाइलिश अंदाज में कैरी करने के लिए आप विद्या बालन के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। अपने इस लुक में विद्या ने ritukumarhq ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। विद्या का यह आउटफिट यकीनन बेहद स्टाइलिश है। जिसे ऑफिस से लेकर हॉलिडे तक पहना जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-बॉलीवुड की छोटी हाइट वाली हीरोइन्स से लें लंबा दिखने के स्टाइल टिप्स
अपने इस लुक में विद्या ने ब्राउन कलर की मैक्सी के साथ बेल्ट कैरी है। इसके साथ येलो कलर का प्रिटेंड केप उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। अपने इस लुक के साथ विद्या ने लॉन्ग ईयररिंग और ब्रेसलेट कैरी किए हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों