herzindagi
how to style white shirt celebrity m

बॉलीवुड दीवाज के इन लुक्स को देखने के बाद आपको भी व्हाइट शर्ट से हो जाएगा प्यार

अगर आप व्हाइट शर्ट को बोरिंग समझती हैं तो बॉलीवुड दीवाज के इन लुक्स को देखने के बाद आप भी बेहद इंटरस्टिंग तरीके से इसे अपने स्टाइल में शामिल कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2019-12-06, 18:49 IST

व्हाइट शर्ट की यूं तो फार्मल वियर में गिनती की जाती है और अमूमन हर लड़के के वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट आपको जरूर मिल जाएगी। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां व्हाइट शर्ट पहनने से बचती हैं। उन्हें लगता है कि यह बोरिंग है या फिर व्हाइट शर्ट में उन्हें वह स्टाइलिश लुक नहीं मिलेगा, जो वास्तव में मिलना चाहिए। अगर आपकी भी सोच कुछ ऐसी ही है तो मैं आपको बता दूं कि आप गलत सोच रही है। कोई भी कपड़ा या कलर बोरिंग नहीं होता, उसके पहनने या स्टाइल करने का तरीका उसे बोरिंग या स्टाइलिश बनाता है।

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड सेलेब्स से सीखें डेनिम पहनने का तरीका, पर्सनेलिटी में लगेंगे चार चांद

आपको शायद पता ना हो, लेकिन कई बॉलीवुड दीवाज व्हाइट शर्ट पहनना पसंद करती हैं। ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो केजुअल से लेकर पार्टी में भी व्हाइट शर्ट पहन चुकी हैं और यकीनन उनका व्हाइट शर्ट का लुक बेहद स्टाइलिश था। अगर आप भी व्हाइट शर्ट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं और उसे एक मजेदार तरीके से पहनना चाहती हैं तो आप इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन व्हाइट शर्ट लुक- 

दीपिका पादुकोण

how to style white shirt bollywood celebrity

दीपिका पादुकोण ने व्हाइट शर्ट के साथ मोनोक्रोम लुक अपनाया। इस लुक में दीपिका ने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट कलर की पैंट को टीमआप किया। साथ ही पम्पस भी पहने। दीपिका का यह लुक प्लेन होने के बावजूद भी काफी क्लासी था। दीपिका ने शर्ट के साथ हाईनेक लुक क्रिएट किया। साथ ही शर्ट के स्लीव्स पर बो लुक इसे काफी यूनिक बना रहा था।

 

वहीं एसेसरीज में दीपिका ने लॉन्ग ईयररिंग्स कैरी किए। मेकअप में दीपिका ने रेड लिपस्टिक और हेयर्स में कर्ल्स लुक रखा। दीपिका का यह लुक सिंपल और बेहद एलीगेंट लग रहा था।

सोनम कपूर 

how to style white shirt bollywood celebrity ()

सोनम कपूर ने व्हाइट शर्ट को केजुअल्स की तरह पहना, लेकिन फिर भी इसमें वह हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थी। सोनम ने व्हाइट स्ट्राइप शर्ट को क्रॉप लुक में कैरी किया। इसके साथ सोनम ने डेनिम जींस पहनी। वही अपने लुक में सोनम ने हैट को भी एड किया, जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा था। ओपन हेयर और लाइट मेकअप के साथ सोनम का यह लुक यकीनन काफी बेहतरीन था।

 

अनन्या पांडे

how to style white shirt bollywood celebrity ()

अनन्या पांडे ने व्हाइट शर्ट को बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहना। अनन्या ने व्हाइट शर्ट को व्हाइट स्कर्ट के साथ टीमअप किया। शर्ट और स्कर्ट में मिंट ग्रीन फ्रिंज लुक दिया गया है, जो इसे और भी अधिक स्टाइलिश बना रहा है। अपने इस लुक में अनन्या ने हील्स, गॉगल्स और लाइट एसेसरीज कैरी की। अनन्या के इस लुक को किसी पार्टी में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- अगर कुछ अलग पहनने का है मन तो सोनम की तरह शर्ट के साथ ड्रेस को करें टीमअप

करिश्मा कपूर

how to style white shirt bollywood celebrity karisma

करिश्मा पिछले कुछ समय से अपने स्टाइल से यंग हीरोइन्स को भी मात दे रही हैं। इस लुक में भी करिश्मा यकीनन बेहद गार्जियस लग रही हैं। करिश्मा ने व्हाइट स्लीवलेस शर्ट को फ्लेयर्ड brocade प्लाजो के साथ टीमअप किया। अपने इस लुक में करिश्मा ने व्हाइट शूज और हाई बन बनाया, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। एसेसरीज में करिश्मा ने हूप्ड ईयररिंग और गॉगल्स कैरी किए। करिश्मा का यह फ्यूज़न लुक कॉलेज से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टी में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।