सूट पहनना लगता है बोरिंग, कंगना के स्टाइल से लें इंस्पिरेशन

एथनिक वियर सूट को अगर आप एलीगेंस व ग्रेसफुल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो कंगना रनौत के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

main kangana suit inspiration

अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित करने वाली कंगना का स्टाइलिंग सेंस जबरदस्त है। वैसे तो कंगना को बॉलीवुड में अपने विचारों को खुले तौर पर रखने के लिए जाना जाता है, लेकिन वहीं बहुत सी लड़कियां उनके स्टाइल को भी फॉलो करती हैं। कंगना की स्टाइलिंग में एक एलीगेंस व ग्रेस नजर आता है। चाहे एयरपोर्ट लुक की बात हो या किसी फंक्शन की, कंगना अधिकतर सूट पहने हुए नजर आती हैं। उनका सूट स्टाइल बाकी सभी अभिनेत्रियों से एकदम अलग है और समर परफेक्ट है। कंगना के सूट स्टाइल लुक को हर महिला आसानी से फॉलो कर सकती है। अगर आपको लगता है कि सूट पहनना बोरिंग है तो एक बार कंगना के इन लुक्स पर नजर डालिए। यकीन मानिए, इसके बाद आपको भी सूट पहनना बोरिंग नहीं लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें: कंगना रनोट से जुड़े इन 10 दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए

सूट विद ट्रॉउज़र

inside  kangana suit inspiration

कंगना अधिकतर एथनिक वियर पहने हुए नजर आती हैं। इस एयरपोर्ट लुक में कंगना ने Good Earth ब्रांड का व्हाइट कलर का एक एथनिक सूट कैरी किया है, जिसे उन्होंने व्हाइट ट्रॉउज़र के साथ टीमअप किया है। अपने लुक को और अधिक ग्रेसफुल बनाने के लिए कंगना ने सूट के साथ सॉफ्ट गोल्डन सिल्क दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें पिंक व ग्रीन फलोरल टच भी है। वहीं फुटवियर में कंगना ने Gucci ब्रांड के व्हाइट एंड मरून कलर के प्वाइंटेड पम्पस पहने हैं, जो उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं।

ब्यूटी इन व्हाइट

inside  kangana suit inspiration

कंगना को व्हाइट कलर खासा पसंद है और अक्सर समर सीजन में वह व्हाइट कलर के सूट पहने हुए नजर आती है। इस लुक में भी कंगना ने व्हाइट चिकनकारी सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का दुपट्टा कैरी किया है। कंगना ने अपने इस लुक में प्लेटफार्म हील्स पहने हैं।

इसे जरूर पढ़ें: बिना फेशियल के कंगना रनौत की स्किन करती है ग्लो, जानिए उनके घरेलू नुस्खे


ब्लैक एक ब्यूटीफुल

inside  kangana suit inspiration

कंगना का यह ब्लैक सूट आप केजुअल्स से लेकर ऑफिस या हॉलिडे पर भी आसानी से पहन सकती हैं। कंगना ने Good Earth ब्रांड के लान्ग सूट को ग्रे कलर की पैंट के साथ कैरी किया है। इसके साथ कंगना ने Hermes ब्रांड का हैंडबैग और Louis Vuitton ब्रांड का स्लाइड्स पहने हैं। वहीं मेकअप में कंगना सिंपल व कर्ल हेयर लुक रखा है। कंगना अपने स्टाइल के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती हैं और यह उनके इस लुक से साफ जाहिर हो रहा है। आपको भी कंगना के यह सिंपल लेकिन ग्रेसफुल सूट स्टाइल जरूर पसंद आए होंगे तो देर किस बात की, कंगना से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने वार्डरोब और लुक को अपडेट कीजिए।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP