हर लड़की का स्वभाव अलग होता है इसलिए उनके बोलने का तरीका, उनके उठने बैठने का स्टाइल, उनके काम का स्टाइल और उनकी सोच भी अलग होती है। लेकिन अब सवाल ये है किसी को देखकर आप ये कैसे जान सकते हैं कि वो किस स्वभाव की हैं। अगर आपसे ये कहा जाए कि आप हेयरकट से लड़कियों के स्वभाव के बारे में जान सकती हैं तो आप पूछेंगी कैसे। तो हम आपको बताते हैं कि कौन से हेयरस्टाइल वाली लड़की का स्वभाव कैसा होता है।
पिक्सी हेयरकट जो फिल्म पीके में अनुष्का शर्मा का था। उनका किरदार तो आपको याद ही होगा और आप ये भी जानती होंगी कि फिल्मों में किसी भी किरदार के लुक पर पहले बहुत स्टडी की जाती है। अनुष्का शर्मा फिल्म में एक रिपोर्टर के रोल में थी। रिपोर्टर यानि बोल्ड और कॉन्फीडेंट है ना ऐसी ही फिल्म में दिखा भी और पिक्सी हेयरकट वाली लड़कियां ऐसी ही होती भी हैं। इन्हे नए लोगों से मिलना पसंद होता है और ये नियम से ज़िंदगी को जीती है। अगर इनके स्टाइल की बात करें तो ये आरामदायक और क्लासी लुक के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
जिन लड़कियों को आप लेयर्ड या लेज़र हेयरकट में देखें उन्हें देखकर आप ये कह सकती हैं कि ये स्टाइलिश रहना पसंद होती हैं। इन्हें एलीगेंट लुक पसंद होता है और ये भीड़ में हमेशा अलग ही दिखना चाहती हैं। स्टाइल और फैशन की बात की जाए तो इनहें इसकी समझ ज्यादा ही होती है।
बॉब हेयरकट वाली लड़कियां फोकस्ड होती हैं। इन्हें लाइफ में हमेशा ही कुछ ना कुछ नया ट्राय करने में मज़ा आता है। ट्रेंड को फोलो करना और फैशनेबल दिखना इन्हें पसंद होता है। आप बॉब हेयरकट वाली लड़कियों को देखकर हमेशा यही महसूस करेंगी कि ये हाई एनर्जी वाली होती हैं और किसी भी काम को फटाफट कर लेती हैं।
बैग्स हेयरकट की बात करें तो ऐसी लड़कियों के स्वभाव अलग होता है। ये दीमाग की काफी तेज़ होती हैं। इनकी पर्सनेलिटी ऐसी होती हैं कि ये जहां भी जाएं लोग सिर्फ इन्हें ही देखते हैं। इनमें बेस्ट लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये किसी से डरती नहीं हैं और पूरी शिद्दत के साथ ही कोई काम करती हैं। ये फैशन फोलोअर नहीं बल्कि ट्रेंड सेटर होती हैं।
वैसे तो कोई भी हेयरकट कोई भी लड़की करवा सकती है लेकिन यकीन मानिए हर लड़की हर हेयरकट कैरी नहीं कर सकती है। इतना ही नहीं अगर आपकी पर्सनेलिटी वैसी नहीं है तो आपके ऊपर वो हेयरकट सूट भी नहीं करेगा।
ब्लंट हेयरकट की बात करें तो ये आगे पीछे से बिल्कुल एक सा होता है। इसमें आपके बाल कहीं से भी बड़े छोटे नहीं होते आगे से छोटे होंगे तो वो भी एक जैसे होंगे और नीचे से आप उन्हें जितना भी लंबा या छोटा रखें वो हेयरकट एक जैसा स्ट्रेस ही होगा। ब्लंट हेयरकट वाली लड़कियां सिंपल होती हैं और क्लासी फैशन इनकी पहली पसंद होता है। ये ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती। सोच के मामले में क्लीयर होती हैं कि इन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।