फैशन की इस दुनिया में अधिकतर लड़कियां क्लासी और मॉडर्न लुक पाना चाहती है। इनमें से कुछ लड़कियां ऐसी हैं, तो रोजाना कॉलेज जाती हैं। ऐसे में एक जैसे कपड़े पहनकर वे बोर होने लगती हैं और कुछ यूनिक और अट्रैक्टिव पहनने का सोचती हैं। अगर आप भी इन्हीं लड़कियों में से एक हैं, जो कॉलेज में होने वाले इवेंट में क्या पहने इस बात को लेकर परेशान हैं, तो अब आप खुशी कपूर के इन वेस्टर्न लुक को ट्राई कर सकती हैं।
खुशी कपूर के लुक्स करें ट्राई
हर लड़की चाहती हैं, कि वह लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो कर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सके। ऐसे में अगर आप भी अपने कॉलेज में होने वाली पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं, तो कॉलेज में यूनिक लुक क्रिएट करने के लिए आप खुशी कपूर के इस गॉर्जियस फ्लोरल लेस को-ऑर्ड सेट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपकी खूबसूरती देख सभी दोस्त खुश हो जाएंगे।
पिंक ट्वीड स्कर्ट सूट
अगर आप भी अपने कॉलेज में होने वाली पार्टी के लिए आउटफिट खोज रही हैं, तो अब आप अपने लुक को भीड़ से हटकर दिखा सकती हैं, इसके लिए आप ख़ुशी कपूर के इस पिंक ट्वीड स्कर्ट सूट को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यही नहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप आप इस ड्रेस के साथ एक्सेसरीज और मेकअप कर लुक को पूरा कर सकती हैं।
रेड और व्हाइट प्लेड टू-पीस सेट
अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए और अपने कॉलेज में खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए आप इस खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। ख़ुशी कपूर के इस रेड और व्हाइट प्लेड टू-पीस सेट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यह आपके लुक में चार चाँद लगा देना। आप इसके साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।
व्हाइट फ्लावर स्कर्ट सेट
अगर आप भी अपने कॉलेज में खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं, तो अब आप खुशी कपूर के इस व्हाइट फ्लावर स्कर्ट सेट को भी रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप इस ड्रेस के साथ मेकअप, एक्सेसरीज और फुटवियर में बूट्स कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को कम्पलीट करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:नवरात्रि के दूसरे दिन पहने ये खूबसूरत कुर्ता स्कर्ट सेट, तारीफ करने वालों की लग जाएगी लाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: instagram/khushikapoor
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों