
कश्मीरी चूड़ियों का ट्रेंड भले ही इस समय बहुत ज्यादा चल रहा है लेकिन लोगों को इसका सही से सेट तैयार करना नहीं आ रहा है। आपको ध्यान रखना होगा कि यह चूड़ियों किसी भी रंग के साथ नहीं जचेंगी। आपको इसके लिए सही मैच और सही डिजाइन का चयन करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चूड़ियों को सही से सेट करने के तरीके के बारे में बताएंगे। इससे यह आपके हर तरह के कपड़ों के साथ भी सुंदर लगेंगी और आप हर दिन अलग-अलग तरह से भी सेट करके जा सकती हैं।
क्या आपने कश्मीरी चूड़ियों के साथ गोल्डन चूड़ियों का सेट बनाया? यह इतना ज्यादा खूबसूरत लगता है कि आप हर तरह के कपड़े के साथ इसे पहन सकती हैं। आपको डेली वियर में जैसे ऑफिस के साथ पहनना है, तो आप गोल्डल चूड़ियों के साथ ही सेट बनाएं, लेकिन अगर आप किसी हैवी सूट या साड़ी के साथ लुक बना रही हैं, तो आप मोटे कड़े का यूज करें। इसके लिए आप बीच में एक साथ गोल्डन कश्मीरी चूड़ियां लगाएं और किनारों पर मोटे कड़े लगा दें।

इस तरह का सेट हाथों में खूबसूरत लगता है और लुक अच्छे से निखर कर आता है। इसे सेट करने के लिए भी अलग-अलग तरह के डिजाइन हैं। आप 3-3 रेड चूड़ियों के बीच में एक गोल्डन घूंघरू वाली चूड़ी लगा सकती हैं। आप चाहें तो बीच में रेड चूड़ियां रखकर किनारों में गोल्डन लगा सकती हैं। इसे आप जींस के साथ भी कैरी करेंगी, तो यह सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Bangle Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें रेड कलर की चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

लाइट पिंक कलर की चूड़ियों के साथ गोल्डन चूड़ियों का सेट तैयार करने के बाद हाथों का जो लुक आएगा वो आप सोच भी नहीं सकती। इस तरह का सेट पहनने के लिए आपको कपड़ों से मैच करने की जरूरत नहीं होगी। आप हाथों इसमें मोटे कड़े लगाकर भी पहनेंगी, तो यह खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें: आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देंगे स्टाइलिश गोल्डन चूड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

इसकी खासियत यह है कि इसमें आप मिक्स चूड़ियों के कलर को गोल्डन कड़े के साथ सेट करेंगी। आपको प्लेन कलर की मिक्स चूड़ियां पहनना चाहिए, क्योंकि इससे गोल्डन कश्मीरि चूड़ियों का कलर खिल कर आता है। अगर आप चमकीली चूड़ियां पहनेंगी, तो गोल्डन कलर खिल कर नहीं आएगा। सिंपल और बिना चमकने वाली चूड़ियों से फोकस ज्यादा होता है। इस तरह की चूड़ियां हर रंग के कपड़ों पर जच जाती है, इसलिए यह बेस्ट है।

तो अगर आपको भी ट्रेन में सफर के दौरान नींद नहीं आती है तो आप ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर अपने सफर को आरामदायक बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik,amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।