Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर साड़ी की जगह इन आउटफिट्स को करें स्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग

अगर आप हर करवा चौथ पर साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं तो इस साल कुछ नया ट्राई करें और ट्रेंडी आउटफिट को स्टाइल करें।

karwa chauth special outfit designs

Fashion Tips: करवा चौथ का त्योहार जैसे-जैसे पास आता है महिलाएं अपने लिए अलग-अलग तरह की तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। कुछ अपने लिए गोल्ड की ज्वेलरी खरीदती हैं तो कई सारी ऐसी होती हैं जो इस खास दिन के लिए स्पेशल साड़ी तैयार कराती हैं। लेकिन अगर आप इस बार साड़ी वियर नहीं करना चाहती, तो इसकी जगह पर ऐसे और भी कई सारे आउटफिट हैं जो वियर कर सकती हैं। इसके ऑप्शन हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

अनारकली सूट करें वियर (Karwa Chauth Outfit ideas)

Wear anarkali suit

कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें फेस्टिवल के दिन एथनिक पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप भी एथनिक आउटफिट वियर करना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। इनमें आप चिकनकारी अनारकली सूट, गोटा वर्क, मिरर वर्क और प्रिंटेड अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं। ये सारे ऑप्शन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इसकी शुरुआत 500 से होती है और 2000 तक जाती है। जैसा सूट आपको चाहिए वो जाकर खरीद सकती हैं और करवा चौथ पर वियर कर सकती हैं।

HZ Tips: अनारकली सूट के साथ आप फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल और स्मोकी आइज मेकअप कर सकती हैं।

क्रॉप-टॉप विद स्कर्ट करें वियर (Karwa Chauth Special Dresses)

Crop top skirt wear

आजकल लहंगे से ज्यादा क्रॉप-टॉप विद स्कर्ट का फैशन काफी चल रहा है। आप भी इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो फ्रिल वाला क्रॉप-टॉप (करवा चौथ पर स्टाइल करने के लिए ड्रेसेस) ले सकती हैं वरना आप डीप नेकलाइन वाले टॉप को भी वियर कर सकती हैं। स्पेशल ओकेजन के हिसाब से भी आपको ये को-ऑड सेट मिल जाएगा। इसलिए आपको अलग से स्कर्ट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको इस करवा चौथ इन्हें ट्राई करना चाहिए। इस तरीके के आउटफिट आपको मार्केट में 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: स्लिम लुक पाने के लिए सिल्क साड़ी के ये नए डिजाइंस लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद, करवाचौथ के लिए करें ट्राई

HZ Tips : इसके साथ आप मेसी बन हेयर स्टाइल और बोल्ड मेकअप कर सकती हैं।

प्लाजो ड्रेस करें वियर (Ethnic Wear For Karwa Chauth)

Wear plazzo set

स्टाइलिश दिखना हर किसी को पसंद होता है। अगर आपको भी कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए आप प्लाजो विद श्रग (करवा चौथ पर स्टाइल करें बैंग्लस) वियर कर सकती हैं। ये आउटफिट भी करवा चौथ पर काफी अच्छा लगेगा। इसमें आपको हैवी डिजाइन भी मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो प्रिंटेड और सिंपल डिजाइन भी वियर कर सकती हैं। इसे स्टाइल करना आपके लिए नया होगा। लेकिन आप इसमें लगेंगी बेहद खूबसूरत।

HZ Tips: इस लुक के साथ आप स्लीक पोनीटेल और हैवी ज्वेलरी वियर कर सकती हैं, साथ में सिंपल मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे का साड़ी कलेक्शन है लाजवाब, आप भी करें रीक्रिएट

इस करवा चौथ में साड़ी को छोड़कर इन आउटफिट को करें वियर। इसमें आपका लुक काफी सुंदर लगेगा। इसी के साथ आप सबसे अलग भी नजर आएगी। इसमें ट्रेडिशनल के साथ आपको मॉडर्न टच भी मिलेगा।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP