कल्की कोचलिन का beauty queen अवतार जो बनायेगा आपको लेडी बॉस

ये हैं कल्की कोचलिन के आसान फैशन स्टाईलिंग टिप्स जिन्हें आजमाकर आप दिखेंगी स्मार्ट और लगेंगी स्टाइलिश। 

kalki style lessons main

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और experimental एक्ट्रेस मानी जाने वाली कल्की कोचलिन red carpet पर बिजली गिराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में रीलिज हुई फिल्म रिबन में कल्की एक young माँ के रूप में नजर आई हैं। कल्की का अलग फैशन अंदाज भी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। वैसे तो कल्की naturally काफी खूबसूरत हैं लेकिन फैशन को लेकर वो हमेशा काफी adventerous रहतीं हैं। कल्की फैशन के मामले में काफी आजाद किस्म की हैं। जिस तरह से वो लीग से हटकर फिल्में करती हैं वैसे ही वो अपने फैशन में हमेशा लीग से हटकर ही ट्राय करतीं हैं। एक समय में जब पूरे बॉलीवूड में back less गाउन काफी trend कर रहा था, तब कल्की ने पेंट-सूट के साथ hasthphool शुरु किया था। हमें फैशन को लेकर उनका darring attitude भी नहीं भूलना चाहिए। कल्की के फैशन perfection के अनेको examples हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब कल्की ने निशंकोच भारतीय महिलाओं को फैशन के प्रति प्रेरित किया है।

अगर आप अपने wardrobe में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं तो आप कल्की कोच्लिन के फैशन से एक lesson सीख सकते हैं।

जब कुछ न समझ आये तो लाल रंग काम आजमाये

kalki style lessons

लाल रंग की इंडियन ड्रेस में एक अलग जगह है। पारंपरिक रूप से हमारी शादियों और त्यौहारों पर लाल रंग के ही ड्रेस पहने जाते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी dinner date पर जाना है, तब लाल रंग के अलावा आपके लिए कोई बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। अगर लाल रंग का कोई sexy ड्रेस हो तो फिर उसकी बात ही कुछ और होती है। इसके लिए आपको जल्दबाज़ी नहीं करनी है। आप कल्की की तरह one shouldered और backless गाउन या रेड साड़ी पहन सकतीं हैं। ध्यान रहे कि आप अपने lips को classic red करना न भूलेंगे। गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किया ये sexy red गाउन जो कल्की ने पहना है, आपको कई idea's दे देगा।

धारीदार साड़ियों में लगेंगी cool

kalki style lessons

साड़ी पहनने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन महिलाओं का साड़ी पहनना परिवार की मान-मर्यादा माना जाता है। वहीं आज साड़ी हमारे समाज में status symbol बन चुका है। अलाविला की linen साड़ियों से लेकर साब्यसाची की फ्लोरल साड़ियाँ आपके लिए बेहतर विकल्प हैं। साड़ियों को लेकर कल्की कभी पीछे नहीं हटतीं हैं। तभी तो उन्होंने modern धारीदार cool लगने वाली साड़ी पहनी हुई है। जिसको लेकर ज्यादातर महिलाएं ऐसी साड़ियाँ पहनने से झिझकतीं हैं। उनके दिमाग में हमेशा ये सवाल घूमते हैं कि अगर वो ऐसी साड़ियाँ पहनेंगीं तो उनका figure कैसा दिखेगा। वहीं हमे लगता है कि कल्की की तरह दूसरी महिलाओं को ऐसे बॉल्ड experiment करने चाहिए। वो इस साड़ी में काफी बोल्ड और सेक्सी लगेंगी।

इस तरह से बनें lady boss

kalki style lessons

अगर आप अपने अंदर की lady boss को जगाना चाहतीं हैं तो आप कल्की की तरह एक सफेद trench लंबा कोट पहन सकतीं हैं। आपके अंदर की लेडी बॉस को जगाने में आप कल्की की मदद ले सकतीं हैं। जिन्होंने निकता महाइसल्कर का सफेद trench पहना हुआ है। अगर आप चाहतीं हैं कि आपके अंदर की lady boss जागे तो आपको फुल length का घुटनों तक का सफेद trench पहनना चाहिए। जो आपको बेहद ही सेक्सी और bossy लुक देगा। ज्यादातर महिलाएं ऐसे लिब़ास पहनने में शर्मातीं हैं। लेकिन आपको शर्माना नहीं है। आप इस कोट को अपने दोस्तों के साथ night out में पहन सकतीं हैं।

Read More: इस वेडिंग सीज़न रेड कलर की लिपस्टिक से हो गये है bore तो try ये नए लिप कलर्स

बिना cape अच्छी नहीं लगेगी साड़ी

kalki style lessons

आजकल cape का काफी ट्रेंड चला हुआ है। बॉलीवुड की fashion diva रेड कार्पेट ज्यादातर अपनी cape में नजर आतीं हैं। red carpet पर भी उनकी cape का जलवा छाया रहता है। अगर आप भी कुछ ऐसा carry करना चाहतीं हैं तो साब्याछी की डिज़ाइन की हुई cape आपके लिए एकदम best है। अगर आप किसी शादी के function में जा रहीं हैं तब आप साड़ी के उपर एक cape ज़रूर पहनियेगा। ये cape आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी।

Read More: शादी के दौरान हर bride को इन गलतियों से बचना चाहिए

white में छुपा है खूबसूरती का राज़

kalki style lessons

जब आप किसी भी function में जाने के लिए तैयार होतीं हैं तो आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या पहनें? और कैसी ड्रेस पहनें? ज्यादातर महिलाएं घंटों इसी सवाल का जवाब ढूंढने मे लगा देतीं है कि उन्हें क्या पहनना है? आपके इस सवाल का जवाब कल्की ने काफी अच्छे तरीके से दिया है। अलाविला के सफेद लिब़ास में कल्की बेहद ही decent और प्यारी लग रहीं हैं। उनकी कोटी और जैकेट पर खूबसूरत embroidery बहुत ही प्यारी लग रही है। आप इसके साथ पश्मिना शॉल भी try कर सकती हैं जो आपको और ज्यादा सेक्सी लुक देगा।

Image Courtesy: Pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP