Kaftan Kurti Designs : आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये काफ्तान कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस, इस तरह करें स्टाइल

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ  काफ्तान कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं जिन्हें आप आउटिंग के दौरान वियर कर सकती हैं और इस काफ्तान कुर्ती को वियर करने के बाद आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। 

kaftan kurti  for outing

काफ्तान कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये एक ऐसा आउटफिट है जिसे कई सारे मौकों पर वियर किया जा सकता है। इस आउटफिट में जहां आप कंफर्टेबल रहती हैं तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आती हैं। वहीं अगर आप आउटिंग के दौरान एक नया लुक चाहती हैं तो आप काफ्तान कुर्ती ट्राई कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले काफ्तान कुर्ती दिखाएंगे जिन्हें आप आउटिंग के दौरान स्टाइलिश नजर आएंगी।

शॉर्ट स्लीव काफ्तान कुर्ती

short sleeves kurti

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की काफ्तान कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह काफ्तान कुर्ती रेयान फैब्रिक में है और इस तरह की कुर्ती को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ आप फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं। यह आउटफिट आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये आउटफिट 1000 तक की कीमत में मिल जाएगा।

कॉटन काफ्तान कुर्ती

cotton kaftan kurti

इस तरह की कॉटन काफ्तान कुर्ती भी आप आउटिंग के दौरान वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भीड़ से भी अलग नजर आएगा। इस काफ्तान कुर्ती के व्हाइट लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मिल जाएगा जिसे 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।

सिल्क कफ्तान कुर्ता

silk kaftan kurti

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की सिल्क कफ्तान कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक रॉयल नजर आएगा तो साथ ही आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। वहीं इस कफ्तान कुर्ता को अप ट्राउजर के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फ्लैट्स इस आउटफिट के साथ बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ये आउटफिट आसानी से आपको ऑनलाइन 1500 से 3000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :Maxi Dresses : यूनीक और स्टनिंग लुक पाने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये Maxi Dresses

अगर आपको ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit :limeroad, shopify, cilory

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP