Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर साड़ी के साथ पहनें ये गहने, लुक लगेगा सुंदर

 अहोई अष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन मां अपने बच्चों के लिए व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। आप भी इस दिन के लिए अलग तरह की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
image

Jewellery Designs: त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए हमें कपड़े भी नए चाहिए होते हैं। साथ ही, हम अपने लिए ज्वेलरी के भी अलग-अलग डिजाइन की खरीदारी भी करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम घर में रखी ज्वेलरी को वियर कर लेते हैं। लेकिन अहोई अष्टमी के दिन आप घर पर रखी ज्वेलरी को स्टाइल न करें। बल्कि कुछ अलग ट्राई करें। इससे आपका लुक अलग नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

स्टोन वर्क नेकलेस सेट

Stone work necklace set

अगर आपको कुछ अलग तरह की ज्वेलरी को स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप स्टोन वर्क ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे सेट पर स्टोन वर्क मिलेगा। लेकिन ये सिंपल स्टोन नहीं मिलेंगे। बल्कि आपको इसमें कलरफुल के साथ-साथ सिंगल स्टोन वाले नेकलेस भी मिल जाएंगे। इसके साथ इयररिंग्स भी सेम डिजाइन में मिल जाएंगे। मांग टीका भी आप वियर कर सकती हैं। इस तरह से आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, अहोई अष्टमी पर आप सुंदर लगेंगी। इस तरह के सेट आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

स्टड इयररिंग्स डिजाइन

Stud earrings

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए स्टड इयररिंग्स को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाते हैं। साथ ही, यह पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इस तरह के इयररिंग्स में आपको चेन भी मिलती है। ऐसे में ये इयररिंग्स साड़ी के साथ पहनने के बाद ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करता है। इसे आप ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आपको 200 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Earrings Designs: एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल करें स्टड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

कंगन डिजाइन

Kangan designs

आप अहोई अष्टमी के खास मौके पर कंगन को भी वियर कर सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे मोती का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ गोल्ड वाले मोती का डिजाइन भी मिलेगा। इससे कंगन अच्छे लगेंगे। मार्केट में इस तरह के कंगन आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में मिल जाएंगे। इसे पहनने के बाद आपके हाथ अच्छे दिखाई देंगे। मार्केट में ये आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:Jewellery Designs: इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

इस बार अहोई अष्टमी पर वियर करें। इन्हें पहनने के बाद आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, एक नई कलेक्शन आपके पास ऐड हो जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP