शादी का सीजन हो और कपड़ो की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हम हर शादी और त्यौहार पर सबसे ज्यादा महत्ता देते हैं अपने कपड़ों यानी कि ट्रेडिशनल कपड़ों को। आप भी आने वाली शादियों के लिए कपड़ों के बारे में सोच रही होंगी इसलिए आज का यह लेख आपके लिए खास है।
अगर आप चाहती हैं कि शादी या फंक्शन में सबसे अलग दिखें तो फिर उसके लिए आपको अपना आउटफिट भी सबसे अलग रखना होगा। कई एक्ट्रेस हैं जिनसे आप फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं लेकिन अगर आप देखेंगे तो जेनिफर विंगेट के ट्रेडिशनल आउटफिट काफी अच्छे होते हैं जिनकी तरह आप भी अपने आउटफिट को डिजाइन कर सकती हैं। आइए देखते हैं उनके आउटफिट्स।
लेमन येलो शेरवाली
शादी में जरूरी नहीं होता है की आप साड़ी ही पहने, बाकियों से अलग दिखने के लिए हमें अपने कपड़ों को भी अलग करना होता है। आने वाली शादी में आप शेरवानी को कैरी कर सकती हैं। ए-लाइन वाली इस लेमन येलो रंग की शेरवानी एम्ब्रायडरी(देखें ट्रेंडिंग सलवार सूट के डिजाइन) की हुई है जो इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। इस शेरवानी में आगे से कट है हो इसके लुक को भी बेहतर बनाता है। अगर आपने आजतक शेरवानी ट्राई नहीं की है तो इस बार जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें-हैवी ब्रेस्ट की महिलाएं इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर दिख सकती हैं कमाल
ऑफ व्हाइट शॉर्ट कुर्ती शरारा
आजकल शरारा काफी चलन में है और अगर बेहतरीन डिजाइन में मिल जाए तो खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएं। ऐसे ही है यह ऑफ व्हाइट शरारा जिसकी शॉर्ट कुर्ती में बहुत ही सुंदर एम्ब्रायडरी हो रखी है साथ ही इसका शरारा भी बहुत ही ज्यादा सुंदर है।(शरारा सूट में ऐसे दिखें गार्जियस)
आप भी इसी तरह का शरारा आने वाले फंक्शन के लिए ले सकती हैं। अगर आपके परिवार में शादी के दिन सफेद नहीं पहना जाता है या फिर आपको डर है कि यह जल्दी गंदा ही जाएगा तो आप किसी दूसरे रंग का एम्ब्रायडरी शरारा ले सकती हैं।
स्कर्ट कुर्ती फैशन
आए दिन नया-नया फैशन आता रहता है। कभी हम शरारा के साथ कुर्ती कैरी करते हैं तो कभी प्लाजो के साथ। आजकल फैशन में कुर्ती विथ स्कर्ट(शॉर्ट कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल)। यह आपको बड़ा ही अच्छ आलोक देता है।
जब आप कुर्ती के नीचे स्कर्ट डालते हैं तो फैली हुई स्कर्ट का लुक बहुत ही बढ़िया आता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे हैवी डिजाइन वाला भी ले सकती हैं और सिंपल। शादी के लिए आजकल ये आउटफिट्स बहुत ही फैशन में है।
इसे जरूर पढ़ें-सालों पुरानी ट्रेडिशनल साड़ी को ड्रेप करने का स्टाइलिश तरीका जानें
आप शादी में क्या पहनने वाली हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों