मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी से बेहद खुश हैं। पहली बार मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ रोमांटिक डांस भी किया। शाहरुख खान तो ईशा अंबानी की शादी में आए ही थे लेकिन उनके गाने अंबानी परिवार को इतने पसंद है ये शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। सलमान खान और कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा निक जोनस, बच्चन फैमिली, सचिन तेदुलकर जैसे इंडियन सेलिब्रिटी को ईशा अंबानी के वेडिंग संगीत में दिखे ही लेकिन एक बेहद खास विदेशी मेहमान हिलेरी क्लिंटन भी ईशा और आनंद की वेडिंग अटेंड करने इंडिया पहुंची।
ईशा अंबानी अपनी शादी के संगीत में पापा मुकेश अंबानी और अपने होने वाली पति आनंद पीरामल हाथ पकड़कर इस पार्टी में पहुंची। ईशा अंबानी ने फ्लोरल वर्क खूबसूरत लहंगा पहना था थो आनंद पीरामल गोल्डन शेरवानी में दिखे। पापा मुकेश अंबानी ने भी अपनी बेटी के वेडिंग फंक्शन पर शेरवानी ही पहनी थी।
View this post on Instagram
अंबानी परिवार में ये सबसे बड़ा खुशी का पल है। नीता अंबानी एक अच्छी डांसर हैं ये तो सब जानते ही हैं लेकिन मुकेश अंबानी का नीता के साथ रोमांटिक डांस इस पार्टी का सरप्राइज़ था जिससे ईशा और आनंद बेहदग खुश हुए।
View this post on Instagram
ईशा अंबानी के संगीत में उनके दोनों भाईयों ने पहले मां नीता अंबानी के साथ और फिर आकाश ने अपनी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता के साथ भी स्टेज पर डांस किया। बॉलीवुड के गानों पर अंबानी परिवार का डांस वहां आए सभी मेहमानों को खूब पसंद आया। इसके अलावा इस संगीत सेरेमनी में सिंगर अरिजीत ने भी परफोर्म किया। ईशा अंबानी ने भी आनंद पीरामल के साथ एक रोमांटिक गाने पर डांस किया।
आमिर खान भी अपनी वाइफ किरन के साथ उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी के फंक्श अटेंड करने पहुंचे। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपनी वाइफ गौरी खान के साथ आए थे।
सलमान खान भी अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री वे़डिंग फंक्शन पर पहुंचे। हमेशा की तरह सलमान यहां पर जींस पेंट और टीशर्ट में ही दिखे।
सुपर हॉट और ग्लैमरस अवतार में कैटरीना कैफ भी इस पार्टी में नज़र आयीं। कैट ने व्हाइट कलर की सीक्वेंस वर्क डिज़ाइनर साड़ी पहनी थी। कानों में खूबसूरत ईयररिंग और न्यूड मेकअप में कैट बेहद दिलकश दिख रही थी।
बॉलीवुड की ग्लैरस डीवा ने इस पार्टी में कितनी मस्ती की ये आप इन तस्वीरों में देख सकती हैं। करिश्मा कपूर के साथ जाह्नवी कपूर उनकी बहन खुशी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने भी पार्टी को खूब इन्जॉय किया। यानी ईशा अंबानी की पार्टी में कपूर वुमेन एक साथ ही थी।
Read more: क्यों बेशकीमती है ईशा अंबानी की शादी का कार्ड, जानें वेडिंग कार्ड में क्या लिखा है
जॉन अब्राहिम अपनी वाइफ प्रिया रुंचाल के साथ उदयपुर पहुंचे। प्रिया बेहद खास मौकों पर ही कैमरा के सामने नज़र आती हैं। जॉन और प्रिया अपनी लाइफ को जितना ज्यादा हो सके उतना प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी अभी हाल ही में उदयपुर के उम्मेद भवन में हुई है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने क्रिश्चिन और इंडियन रीति-रिवाज़ से शादी की थी। शादी केे बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ किसी दूसरी शादी के फंक्शन को अटेंड किया है। प्रियंका ने व्हाइट कलर की डिज़ाइनर साड़ी पहनी थी तो उनके पति निक जोनस ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। जिसके शोल्डर और बाजू को लाल फूलों की एम्ब्रॉयडरी थी।
ईशा अंबानी की शादी का जश्न दुनिया के सबसे खूबसूरत होटल द ओबोरॉय उदयविलास में हुआ लेकिन उससे पहले ईशा अंबानी की सगाई भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह इटली में हुई थी। उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन हो रहे हैं। संगीत के बाद अब मेहंदी में ईशा अंबानी के आउटफिट पर सबकी नज़र है। नीता अंबानी की बेटी का ब्राइडल मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकि कॉन्ट्रेक्टर करते हैं या फिर ईशा अंबानी के फेवरेट मेकअप आर्टिस्ट वरदान नायक करते हैं ये तो उनके ब्राइडल लुक को देखकर ही पता चलेगा। इसके अलावा ईशा अंबानी का ब्राइडल लहंगा को रॉयल ही होगा ये तो तय है। शादी के फंक्शन के बाद सारे मेहमान अंबानी परिवार और पीरामल फैमिली के साथ मुम्बई वापस लौट जाएंगे। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी एंटीलिया में ही होगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।