हर लड़की के अपने शादी से जुड़े कई ख्वाब होते हैं। शादी के कई फंक्शन में से सबसे खास होता है सगाई का दिन। इस दिन से भी होने वाली दुल्हन को खास लगाव होता है। वैसे तो यह शादी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण रिवाज है मगर, अब सगाई के दिन को भी काफी फैशनेबल बनाया जा चुका है। यह दिन भी शादी के जश्न जैसा ही दिन होता है। अपनी सगाई पर हर लड़की की तमन्ना होती है कि वह बेहद खूबसूरत लगे और उसका दूल्हा उसे देखता ही रह जाए। ऐसे में दुल्हन के आउटफिट से लेकर उसका मेकअप तक सभी कुछ टिप-टॉप होना चाहिए। अगर आने वाले दिनों में आपकी सगाई होने वाली है और आपने लिए एक अच्छा सा लुक तलाश रही हैं तो आपको देश के सबसे अमीर खानदान अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी के इन 2 लेटेस्ट एथनिक लुक्स पर नजर डालनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़े: ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड
इस तस्वीर में ईशा अंबानी ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना है। ईशा अंबानी ने पाउडर पिंक फ्लोरल हैंड एम्ब्रॉयडर्ड लेहंगा पहना है। इस लेहंगे पर क्रिस्टल, सिल्क थ्रेड और सीक्वेंस वर्क किया गया है। लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने जैकेट ब्लाउज पहना है जो उन्हें बेहद क्लासिक लुक दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ऑर्गेंजा का स्टोल लिया हुआ है। आउटफिट ही नहीं ईशा अंबानी का मेकअप भी काफी शानदार है। ईशा अंबानी ने स्मोकी आई और न्यूड लिप्स के साथ बेहद मिनिमल मेकअप किया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा अंबानी डायमंड चोकर और कड़े पहने हैं। अगर अपको ईशा अंबानी का यह लुक पसंद आया है तो आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं और किसी भी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर से ईशा अंबानी के लेहंगे जैसा लेहंगा डिजाइन करवा सकती हैं। इस लुक में अगर आप अपनी एंगेजमेंट में जाएंगी तो अपके होने वाले हसबैंड आपको देखते ही रह जाएंगे। ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स
इसे जरूर पढ़े: अपने वेडिंग आउटफिट्स को इस तरह रियूज कर रही हैं ईशा अंबानी
अगर आपको अपनी सगाई पर सोवर और स्टाइलिश लुक चाहिए तो आपको ईशा अंबानी की यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। इस तस्वीर में ईशा अंबानी ने बेहद खूबसूरत 3डी लुक वाला लेहंगा पहना है। ईशा अंबानी का यह लेहंगा भी फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस लेहंगे पर मल्टी कलर्ड थ्रेड वर्क किया गया है। पूरे लेहंगे पर आप फ्लोरल एम्ब्रॉयड्री देख सकती हैं जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने लाइट वेटेड मैचिंग का दुपट्टा भी लिया हुआ है। इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने शिमरी मेकअप किया हुआ है और बालों को सिंपल खुला छोड़ा हुआ है। जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में
आप ईशा अंबानी के लेहंगा लुक और देखना चाहते हैं तो आप इसे यहां देख सकती हैं। साथ ही आपको ईशा अंबानी के ब्लाउज डिजाइंस भी यहां देख सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।