herzindagi
indira gandhi clothes

Birth Anniversary: स्टाइल स्टेटमेंट थीं इंदिरा गांधी की साड़ियां, पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा पहनती थीं इस तरह की साड़ी

इंदिरा गांधी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा चर्चा में रही थीं। उनके जन्मदिन में आज बात करते हैं उनकी साड़ियों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2021-11-19, 10:04 IST

पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने लुक और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी काफी चर्चित रहती थीं। ये वो दौर था जब इंदिरा गांधी हेयरकट से लेकर उनकी हैंडलूम साड़ियां तक प्रसिद्ध हो गई थीं। इंदिरा गांधी के राजनीतिक सफर में भी इन साड़ियों ने बहुत अहम रोल निभाया था। इंदिरा गांधी क्योंकि उस खानदान की थीं जिसने आज़ादी की लड़ाई में बहुत बड़ा रोल निभाया था और इसमें एक हिस्सा खादी का भी था। उसी समय से इंदिरा गांधी भी हैंडलूम साड़ियों को पहना करती थीं पर उनकी साड़ियां सिर्फ कॉटन या खादी तक ही सीमित नहीं थीं। उनकी साड़ियों में बनारसी सिल्क आदि भी शामिल रहता था।

इंदिरा गांधी के कपड़े उनके राष्ट्रवाद को दर्शाते थे उनकी सीरियसनेस को दिखाते थे। गांधी साड़ियां तो खादी की बनती थीं, लेकिन उनके फैब्रिक में हमेशा कुछ अलग देखने को मिलता था। इंदिरा गांधी की साड़ियों में उस समय जॉर्जेट के कपड़े शामिल नहीं थे। चरख की हुई साड़ियां उनका स्टाइल स्टेटमेंट थीं और इसी स्टाइल स्टेटमेंट को अभी तक महिला नेता निभाती आई हैं।

इसे जरूर पढ़ें-43 साल की सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए बार-बार करती हैं ये 3 एक्सरसाइज

वो अपने पहनावे में ये दिखा देती थीं कि वो सिर्फ एक मां, पत्नी, बेटी, बहू ही नहीं बल्कि भारत की प्रधानमंत्री भी हैं जो भारत का भविष्य लिख रही हैं। तभी तो अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन हों या फिर फ्रेंच डिप्लोमैट इंदिरा गांधी उनसे साड़ी पहन कर ही मिलती थीं। उनकी साड़ियों में कुछ खास जलसों के दौरान सिल्क देखने को मिलता था। अब यहीं देख लीजिए। एक तस्वीर में गुलाबी रंग की साड़ी पहने इंदिरा गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ खड़ी हैं और अपना स्टाइल स्टेटमेंट वो स्लीवलेस ब्लाउज़ में दिखा रही हैं। दूसरी तस्वीर में बनारसी सिल्क साड़ी पहने इंदिरा गांधी फ्रेंच एम्बेसेडर जैक्स चिराक (jacques chirac) के साथ दिख रही हैं।

indira gandhi handloom sarees

हमेशा इस तरह की साड़ियां पहनती थीं इंदिरा गांधी-

इंदिरा गांधी के स्टाइल में हमेशा हैंडलूम साड़ियां दिखती थीं। ये उस समय भारतीय कांग्रेस का स्टाइल स्टेटमेंट था। उनकी साड़ियों से ही उनका स्टाइल दिखता था। अब खुद ही सोच लीजिए कि उस दौर में हर रैली, हर इवेंट, हर फंक्शन के लिए इंदिरा गांधी की साड़ियां उनकी साड़ियों के प्रिंट आदि सब कुछ परफेक्ट होता था। अब इसी स्टाइल को उनकी बहु सोनिया गांधी और पोती प्रियंका गांधी भी अपना चुकी हैं।

indira gandhi blouse

भारतीय महिला नेताओं के लिए स्टेटमेंट-

इंदिरा गांधी उन दिनों कोई भी रैली करती या कोई भी भाषण देती थीं तो अपना पल्लु सिर पर रखती थीं। उस समय महिला नेताओं की कमी थी भारतीय राजनीति में, लेकिन फिर भी इंदिरा गांधी का ये स्टेटमेंट अकथित नियम बन गया था।

Indira gandhi wearing rudraksha ek mukhi rudraksha

कभी नहीं पहनती थीं ऐसी साड़ियां-

उस समय इंदिरा गांधी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जिसके पास सभी तरह का ऐशो-आराम था। फिर भी इंदिरा गांधी ने साड़ियों के मामले में अपनी अलग छवि बना ली। वो हेवी एम्ब्रॉइडरी, जॉर्जेट, शिफॉन या ब्रोकेड बॉर्डर वाली साड़ियां नहीं पहनती थीं। उनकी साड़ियों से ये साफ दिखता था कि वो भारतीय इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रही हैं। उनकी साड़ियां, उनकी साड़ियों के पैटर्न सब कुछ दिखाता था भारत के गांवों की झलक।

इसे जरूर पढ़ें-दिल्ली का खास बार, यहां 299 रुपए में मिल रहा है सांस लेने के लिए साफ ऑक्सीजन!

विदेशों में पहनती थीं ऐसी साड़ियां-

विदेशी दौरों में इंदिरा गांधी हमेशा अपनी स्टेटमेंट साड़ियां पहना करती थीं जिसके साथ वो जैकेट पहनती थीं। वो कभी भी किसी और ड्रेस में किसी दौरे पर नहीं गईं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ऐसे ही स्टाइल स्टेटमेंट दिखाया था।

बिना किसी गहने के पहनती थीं साड़ियां-

इंदिरा गांधी बिना किसी गहने के साड़ियां पहनती थीं उन्हें आप सोने तक को पहने नहीं देखेंगे। अगर उन्होंने किसी इवेंट में कोई गहना पहना भी है तो वो काफी सिम्पल होगा। अब यहीं देख लीजिए। पीली साड़ी में इंदिरा कितने रौब से बैठी हैं। बिना किसी गहने के।

View this post on Instagram

भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी होने का मतलब, दृढ़ इक्षाशक्ति, संकल्प, विश्व मे प्रतिष्ठा, भारत विरोधियों के लिए काल, गरीबों की मसीहा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का सम्बल, महिलाशक्ति का जीता जागता उदाहरण, भारत के विकास का युग, आत्मनिर्भरता का पर्याय। #IndiraGandhi आज उनके जन्म जयंती पर सादर नमन.💐🙏

A post shared by Dr.Rajkumar Jaiswal (@dr_jaiswal_rk) onNov 18, 2019 at 7:41pm PST

टी-शर्ट के साथ साड़ी-

इंदिरा गांधी ने अपने जमाने में काफी यूनीक फैशन में देखा है। अब खुद ही देख लीजिए टीशर्ट के साथ साड़ी का ये कॉम्बिनेशन।

View this post on Instagram

#IndiraGandhi #RajivGandhi #SoniaGandhi #Congress

A post shared by RaGa Ke Diwane (@ragakediwane) onNov 16, 2019 at 9:30am PST

इंदिरा गांधी कई अलग-अलग रंगों को भी पहनती थीं। अब यहीं देख लीजिए कि कैसे ग्रे रंग के स्वेटर पर इंदिरा गांधी ने पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी।

indira gandhi saree museum

इंदिरा गांधी की साड़ियां फैशन स्टेटमेंट रही हैं और हमेशा रहेंगी। उनकी साड़ियों का फैशन आज भी वैसा ही है। उन्होंने कभी साड़ी पहनने के स्टाइल को नहीं बदला और हमेशा वैसी ही रहीं। उनके गले में रूद्राक्ष की माला और उनकी साड़ियों की चर्चा विदेशों में भी होती थी। किसी जलसे में उनकी सिल्क साड़ियां और किसी आम सभा में उनकी कॉटन या खादी की साड़ियां बहुत अच्छी लगती थीं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।